Hanuman Chalisa
✕

अफगानिस्तान में हवाई हमला, 14 लोगों की मौत

Updated: शुक्रवार, 20 जुलाई 2018 (09:00 IST)
कुंडुज/अफगानिस्तान। अफगानिस्तान में उत्तरी शहर कुंडुज के नजदीक अफगान सुरक्षाबलों की ओर से गुरुवार को चलाए गए एक अभियान के दौरान किए गए हवाई हमले में महिलाओं और बच्चों सहित 14 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।


कुंडुज के गवर्नर के प्रवक्ता नेमातुल्लाह तिमोरी ने कहा कि कुंडुज शहर के बाहरी चारदारा जिले में अफगान सुरक्षाबलों की ओर से किए गए हवाई हमले में 14 लोगों की मौत हो गई। अफगान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद रादमानिश ने कई नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है, लेकिन घटना की जांच की जा रही है।

रादमानिश ने कहा कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला अफगान वायुसेना ने किया अथवा अमेरिकी लड़ाकू विमान ने। तालिबान ने एक वक्तव्य जारी कर इस हमले में 28 नागरिकों के मारे जाने की बात कही है। वक्तव्य के मुताबिक हमले में मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे अधिक हैं। तालिबान ने इस हमले के लिए अमेरिकी सेना को जिम्मेदार ठहराया है।

उल्लेखनीय है कि कुंडुज शहर तालिबान के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक लक्ष्य रहा है, वर्ष 2015 में जिस पर विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया था। यहां लगातार ऐसे हवाई हमले होते रहते हैं जिसमें नागरिक मारे जाते हैं। इस घटना ने तालिबान को शांति वार्ता स्वीकार करने के लिए मजबूर करने के लिए डिजाइन की गई अमेरिकी रणनीति के तहत वायुसेना की ताकत के बढ़ते इस्तेमाल से उभरे जोखिम को रेखांकित किया है। अमेरिका अपने स्वयं के हवाई हमलों का संचालन करने के साथ-साथ अफगान वायुसेना की सहायता भी कर रहा है।
संयुक्त राष्ट्र की ओर से इस सप्ताह जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान में जारी संघर्ष के कारण इस वर्ष अब तक किए गए हवाई हमलों में मरने वाले लोगों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस वर्ष अब तक कुल 1692 नागरिकों की मौत हो गई है। (वार्ता)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

Tigri Ganga Mela 2026 : 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान सजाएंगे सांस्कृतिक मंच, जानिए कब होंगे खास कार्यक्रम

अगला लेख