ramcharitmanas

राम माधव का तंज, राहुल जब बोलेंगे तो 'भूकंप' आ जाएगा

Updated: शुक्रवार, 20 जुलाई 2018 (08:16 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता राम माधव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान को लेकर गुरुवार को उन पर तंज कसा जिसमें उन्होंने कहा था कि जब वह मोदी सरकार के खिलाफ बोलेंगे तो 'भूकंप' आ जाएगा।
 
 
राम माधव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ पहले अविश्वास प्रस्ताव पर शुक्रवार को होने वाली बहस के लिए कांग्रेस पार्टी को 38 मिनट आवंटित करने के लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के निर्णय पर एक समाचार रिपोर्ट को साझा करते हुए ट्वीट किया, "प्रस्ताव को पेश करने वालों (तेलुगू देशम पार्टी) को 13 मिनट और भूकंप के लिए 38 मिनट।"
 
 
दिसंबर 2016 में, नोटबंदी विवाद के दौरान गांधी ने कहा था, "अगर वे मुझे बोलने की अनुमति देते हैं (नोटों पर प्रतिबंध लगाने पर) तो आप देखेंगे कि क्या भूकंप आएगा।"
 
 
संसद के दोनों सदनों और राज्य विधानमंडलों में सदस्यों की संख्या के अनुपात में चर्चा के लिए समय आवंटित किया जाता है। राज्य विधानसभाओं या संसद के दोनों सदन में पार्टियों की संबंधित संख्यात्मक ताकत के आधार पर समय का निर्धारण किया जाता है।
 
 
संसद में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस, जिसके लोकसभा में 48 सदस्य हैं, को अविश्वास प्रस्ताव पर अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए 38 मिनट आवंटित किए गए हैं। गांधी सरकार के खिलाफ पार्टी के आरोप का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं, जबकि पार्टी के सदन में नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के दूसरे सांसद होंगे जिनके चर्चा में भाग लेने की संभावना है। (वार्ता)
 

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

मैं आज दर्द, डेटा और दौलत की बात करुंगा, चक्रव्यूह में फंसे हैं देश के छात्र, रील नशा है, छात्रों की गूंज में बोले राहुल गांधी

रांची छात्र आंदोलन: दूसरे दौर भी नहीं निकला बातचीत का कोई नतीजा, MLA जयराम महतो ने किया अनशन का ऐलान

प्रयागराज में राहुल गांधी की गूंज, छात्रों के बीच खोला रोजगार के '5 बंद दरवाजों' का सच

जापान के बाद 162 KMPH की रफ्तार से चीन की ओर बढ़ा टाइफून डॉल्फिन, चीन में अलर्ट, बंदरगाह, स्कूल बंद, उड़ानें रद्द

70 साल तक बेबस रही शहीद ठाकुर रोशन सिंह की धरती, फिर CM योगी ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द

अगला लेख