1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. मोदी के फोन से पाकिस्तान में मचा हड़कंप, ट्रंप ने इमरान को लगाई फटकार

मोदी के फोन से पाकिस्तान में मचा हड़कंप, ट्रंप ने इमरान को लगाई फटकार

Narendra Modi
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के लगातार भारत विरोधी बयानों के बीच सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच टेलीफोन पर 30 मिनट तक बात हुई। पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत के दौरान नाम लिए बिना कहा कि इलाके के कुछ नेता भड़काऊ बयान देकर माहौल खराब कर रहे हैं। मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया।
 
मोदी-ट्रंप की बातचीत के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के पसीने छूट गए। मोदी से फोन पर बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने इमरान खान को कश्मीर मामले पर फटकार लगाई। खबरों के अनुसार ट्रंप ने इमरान से कहा कि वे खुद कश्मीर को लेकर भड़काऊ बयान देना बंद करें और अपने मंत्रियों को भी ऐसा करने से रोकें।
 
इमरान खान फिर ट्रंप के आगे दुहाई देते रहे। आधी रात को इमरान के मंत्री ने आनन फानन में प्रेस कॉंफ्रेंस बुला ली। पाकिस्तान की घबराहट स्पष्ट है कि उसे भारत का खौफ इस कदर है कि उसके नींद और चैन उड़ गए हैं।
 
फिर रोया कश्मीर का दुखड़ा : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने फिर से कश्मीर का दुखड़ा रोया है। पाकिस्तान ने अमेरिका से कश्मीर मुद्दे पर दखल की मांग की। खबरों के अनुसार इमरान खान ने राष्ट्रपति ट्रंप से 12 मिनट बातचीत की। इमरान ने ट्रंप से फिर कहा कि अमेरिका कश्मीर मुद्दे में दखल दें।
 
ट्रंप ने किया ट्वीट : दोनों देशों के प्रधानमंत्री से बात करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट किया- अपने दो अच्छे दोस्तों के साथ बात की। भारत के पीएम मोदी और पाकिस्तान के पीएम इमरान खान। ट्रेड, रणनीतिक साझेदारी और पाकिस्तान और भारत के लिए सबसे जरूरी कश्मीर में जारी तनाव को कम करने पर बातचीत हुई। एक मुश्किल हालात, लेकिन अच्छी बातचीत।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
मप्र में अब 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली की सौगात, 150 यूनिट तक ही मिलेगा फायदा