sawan somwar

अफगानिस्तान में संघर्ष में 21 सैनिक व 15 आतंकी मरे

Updated: सोमवार, 7 जनवरी 2019 (16:28 IST)
काबुल। अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत बदगीस में सुरक्षा बलों तथा तालिबानी आतंकवादियों के बीच संघर्ष में 21 जवान और 15 आतंकवादी मारे गए।
 
 
प्रांतीय परिषद के अधिकारी अब्दुल अजीज बेग ने बताया कि रविवार की रात को कदिस जिले के करजागई इलाके में स्थित सुरक्षा चौकी पर बड़ी संख्या में आतंकवादियों ने हमला कर 3 सैनिकों तथा स्थानीय पुलिस (एएलपी) के 11 जवानों की हत्या कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 15 आतंकवादी भी मारे गए। अफगान सरकार ने वर्ष 2010 में पूरे देश में गांवों तथा जिलों में सुरक्षा को लेकर एएलपी या सामुदायिक पुलिस का गठन किया है़, विशेषकर उन इलाकों में जहां सेना और पुलिस की मौजूदगी सीमित है।
 
इसके अलावा आब कमारी जिले के गंदाब इलाके में देर रविवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एएलपी के 7 जवान मारे गए तथा 9 अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि इस मुठभेड़ में कई आतंकवादी भी मारे गए और घायल हुए लेकिन उनकी सही संख्या का पता नहीं चल सका, क्योंकि आतंकवादी सभी हताहतों को अपने साथ लेकर चले गए।
 
काबुल से 555 किलोमीटर स्थित इस प्रांत में लंबे अरसे से सुरक्षा बलों तथा तालिबान आतंकवादियों के बीच संघर्ष जारी है। 4 साल पहले विदेशी बलों की वापसी के बाद से सरकार विरोधी लड़ाकों की ओर से अफगान सुरक्षा बलों पर हमलों में वृद्धि के कारण हिंसक वारदातें बढ़ रही हैं। (वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मेंं युवा वोटर्स को पार्टी से जोड़ने और मिशन 2028 की बनेगी रणनीति

नेपाल की ग्लेशियर बाढ़ ने बजाई कश्मीर के लिए खतरे की घंटी, बढ़ती ग्लेशियल झीलें बन सकती हैं तबाही की वजह

नक्सल प्रभावित रहे ग्राम बोंदारी में विकास की नई सुबह, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्रामीणों से किया संवाद

राहुल गांधी का BJP-RSS पर सीधा हमला, 'शुद्धीकरण' को बताया आधुनिक छुआछूत, PM से FIR दर्ज कराने की मांग

कैसे उत्तर प्रदेश सरकार ने संजोया मेजर ध्यानचंद से जुड़ी यादों को

अगला लेख