शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी समेत 3 को अर्थशास्त्र का नोबेल
Written By
Last Modified: सोमवार, 14 अक्टूबर 2019 (15:45 IST)

भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी समेत 3 को अर्थशास्त्र का नोबेल

Abhijeet Banerjee
स्टॉकहोम। भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी समेत 3 लोगों को गरीबी पर अध्ययन के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। बनर्जी वर्तमान में अमेरिकी नागरिक हैं। 
अभिजीत बनर्जी, एस्थर डूफ्लो और माइकल क्रीमर को संयुक्त रूप से 2019 का अर्थशास्त्र का नोबेल देने की घोषणा की गई है। नोबेल समिति ने इसकी घोषणा की है।

माना जा रहा है कि बीते दो दशक के दौरान इस अप्रोच का सबसे अहम योगदान रहा है। दुनिया भर में गरीबों की आबादी 70 करोड़ के आसपास मानी जाती है।

कोलकाता यूनिवर्सिटी से 1981 में बीएससी करने के बाद अभिजीत बनर्जी ने 1983 में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से एमए की पढ़ाई पूरी की।
 
अभिजीत मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इकॉनॉमिक्स के प्रोफेसर हैं। वे अब्दुल लतीफ जमील पॉवर्टी ऐक्शन लैब के को-फाउंडर हैं।
ये भी पढ़ें
प्रसाद बोले- स्पेक्ट्रम नीलामी इसी वर्ष, JIO के नाहटा ने कहा- कीमतों पर ध्यान देने की जरूरत