गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. A mountain of ice as much as Delhi broke in Antarctica
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 25 मार्च 2022 (22:09 IST)

अंटार्कटिका में टूटा दिल्ली जितना बर्फ का पहाड़, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा नजारा

antarctica
पूर्वी अंटार्कटिका में पिछले कुछ समय से गर्मी में तेजी से इजाफा हो रहा है। लगातार बढ़ रही गर्मी का असर ये हुआ कि यहां भारत की राजधानी दिल्‍ली जितना बर्फ का एक विशाल पहाड़ टूटकर अलग हो गया है। सैटेलाइट तस्वीरों में इसका नजारा भी देखा गया है।

खबरों के अनुसार, बर्फ के इस टूटे हुए विशाल पहाड़ का साइज 1200 वर्ग किलोमीटर है। अगर इसे तुलनात्मक रूप से देखें तो ये राजधानी दिल्ली से थोड़ा ही छोटा है।सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा कि 15 मार्च को ये पूरी तरह टूटकर अलग हो गया।

आइस शेल्फ बर्फ की ऐसी तैरती हुई चट्टानें होती हैं, जो बर्फ के पहाड़ों को समुद्र में जाने से रोकने में अहम भूमिका निभाती हैं। गौरतलब है कि पूर्वी अंटार्कटिका में पिछले कुछ समय से गर्मी में तेजी से इजाफा हो रहा है।

अंटार्कटिका में गर्मी का मौसम खत्म होते ही पारा तेजी से गिरने लगता है, लेकिन इस बार यहां काफी गर्मी है। वैज्ञानिक बताते हैं कि धरती का औसत तापमान 19वीं सदी में 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ चुका है और इसकी वजह जलवायु परिवर्तन है।
ये भी पढ़ें
इंसानी खून में मिला प्लास्टिक, हैरान रह गए वैज्ञानिक