1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 9 children killed in blast in Afghanistan

अफगानिस्तान में बिना फटे मोर्टार से टकराई गाड़ी, विस्फोट में 9 बच्चों की मौत

Afghanistan
काबुल। पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तान से लगी सीमा के पास सोमवार को हुए एक विस्फोट में 9 बच्चों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। तालिबान द्वारा नियुक्त गवर्नर के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

गवर्नर कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि विस्फोट उस समय हुआ जब पूर्वी नागरहार प्रांत के लालोपर जिले में खाद्य पदार्थ की बिक्री करने वाली एक गाड़ी एक बिना फटे पुराने मोर्टार के गोले से टकरा गई। इस संबंध में अन्य कोई विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं है।

यह प्रांत तालिबान के प्रतिद्वंद्वी इस्लामिक स्टेट समूह का मुख्यालय है जिसने अगस्त के मध्य में तालिबान के देश की सत्ता पर नियंत्रण के बाद से अफगानिस्तान के नए शासकों को निशाना बनाते हुए कई हमले किए हैं।

हालांकि आईएस 2014 से अफगानिस्तान में सक्रिय है और उसने दर्जनों भयानक हमले किए हैं। ये हमले अक्सर देश के अल्पसंख्यक शिया मुसलमानों को निशाना बनाकर किए गए हैं।

अफगानिस्तान उन देशों में शामिल है, जहां दशकों के युद्ध और संघर्ष के बाद सबसे अधिक बिना फटी बारूदी सुरंग और गोले हैं। जब इन गोलों में विस्फोट होता है, तो अक्सर बच्चे हताहत होते हैं।(भाषा)
File photo
अगला लेख
केरल में 5000 से ज्यादा Corona केस, 166 मरीजों की मौत