गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 8 killed in road accident in Pakistan
Written By
Last Modified: गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (18:29 IST)

पाकिस्तान में कार-ट्रक के बीच भिड़ंत, एक ही परिवार के 8 सदस्यों की मौत

पाकिस्तान में कार-ट्रक के बीच भिड़ंत, एक ही परिवार के 8 सदस्यों की मौत - 8 killed in road accident in Pakistan
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में 3 बच्चों समेत एक ही परिवार के 8 सदस्यों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि बुरेवाला से लाहौर लौट रही कार की टक्कर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से हो गई। यह घटना वाहन के तेज रफ्तार की वजह से बुरेवाला के लुडान रोड पर हुई। यह घटना लाहौर से 140 किलोमीटर की दूरी पर हुई।

उन्होंने बताया कि वाहन की गति तेज होने से चालक उस पर नियंत्रण खो बैठा और वह सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया।

अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी खतरनाक थी कि सभी आठ यात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतकों में तीन बच्चे और कई महिलाएं हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
ट्रंप के समय के एच-1बी वीजा प्रतिबंध समाप्त हुए, भारतीय आईटी पेशेवरों को राहत