बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 7 Indians released by USA
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 28 जनवरी 2022 (10:31 IST)

अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले 7 भारतीय रिहा

अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले 7 भारतीय रिहा - 7 Indians released by USA
न्यूयार्क। अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले 7 भारतीय नागरिकों को सीमा गश्ती बल की हिरासत से रिहा कर दिया गया है और उन्हें देश से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन लोगों को गत सप्ताह अमेरिका-कनाडा सीमा पर गिरफ्तार किया गया था।
 
एक बयान में कहा गया, 'गत सप्ताह अवैध रूप से अमेरिका में घुसे सभी सात प्रवासियों को आव्रजन और नागरिकता कानून के तहत देश से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।'
 
बयान में कहा गया कि 7 में से 6 भारतीयों को ‘ऑर्डर ऑफ सुपरविजन’ के तहत रखा गया है और एक व्यक्ति को मानवीय उद्देश्य से ‘ऑर्डर ऑफ रिकग्निजेंस’ के तहत छोड़ दिया गया।
 
बयान में कहा गया कि सभी प्रवासियों को सीमा गश्ती बल की हिरासत से रिहा कर दिया गया और उन्हें बाद में अमेरिकी आव्रजन तथा सीमा प्रवर्तन को रिपोर्ट करने को कहा गया है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कोरोना काल का दूसरा बजट, सबकी अपनी-अपनी उम्मीदें, किसकी भरेगी झोली?