suvichar
Tue, 20 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. storm

घाना में पेड़ों के गिरने से 20 छात्रों की मौत

20 students in Ghana died in drowning
अकरा। घाना में एक तूफान के दौरान नदी में तैर रहे छात्रों पर पेड़ों के गिरने से उनके नीचे दबकर 20 छात्रों की मौत हो गई।

घाना राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा के प्रवक्ता प्रिंस बिली अनागलेट ने बताया कि यह 'असाधारण हादसा' रविवार की दोपहर हुआ, जब हाई स्कूल के छात्रों का समूह किंटैम्पो झरने में तैर रहा था।
 
उन्होंने बताया कि इसी दौरान तूफान के आने से पेड़ टूटकर किशोरों पर उस समय गिर गए जब वे तैर रहे थे। इस हादसे में 18 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
 
इसके अलावा 11 अन्य का उपचार चल रहा है। घायलों में स्कूल प्रशासन का एक व्यक्ति भी शामिल है। देश की पर्यटन मंत्री कैथरीन अबेलेमा अफेकु ने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।(वार्ता)
ये भी पढ़ें
बसपा नेता मोहम्मद शमी की हत्या