शनिवार, 1 अप्रैल 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 20 Indian fishermen to be released from Pakistani jail
Written By
पुनः संशोधित शनिवार, 13 नवंबर 2021 (18:56 IST)

आज पाकिस्तानी जेल से रिहा होंगे 20 भारतीय मछुआरे

आज 20 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान की लांधी जेल से रिहा किया जाएगा। इन्‍हें वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंपने के लिए ले जाया जाएगा। मछुआरों को पाकिस्तान समुद्री सुरक्षाबल (पीएमएसएफ) ने गिरफ्तार किया था।

खबरों के अनुसार, ये 20 मछुआरे गुजरात के हैं जो 350 अन्य भारतीय मछुआरों का हिस्सा हैं, जिन्होंने अपनी जेल की सजा पूरी कर ली है और बैचों में रिहा किए जाएंगे। इन्हें रविवार सुबह वाघा-अटारी सीमा पर ले जाया जाएगा।

दोनों देशों के गरीब भारतीय और पाकिस्तानी मछुआरों को जेलों में बंद कराने के लिए काम कर रहे संगठनों का कहना है कि पीएमएसएफ द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद करीब 600 भारतीय मछुआरे पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं।
ये भी पढ़ें
Google अपने Pixel 6 में देने जा रहा है एडवांस फीचर, रखेंगे आपकी सेहत का ध्यान