गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. नाइजीरिया में भीषण नरसंहार में 110 लोगों की मौत
Written By
Last Updated : सोमवार, 30 नवंबर 2020 (10:38 IST)

नाइजीरिया में भीषण नरसंहार में 110 लोगों की मौत

Nigeria | नाइजीरिया में भीषण नरसंहार में 110 लोगों की मौत
अबुजा। नाइजीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में हुए एक नरसंहार में कम से कम 110 लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में अधिकतर किसान शामिल हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। 
 
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक ये हत्याएं शनिवार को दोपहर से पहले हिंसाग्रस्त बोर्नो प्रांत के मैदुगुरी क्षेत्र के नजदीक कोशोबे नामक एक गांव में हुईं। इसमें प्रमुख रूप से गांव के किसानों को निशाना बनाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोटरसाइकलों पर सवार कुछ बंदूकधारियों ने खेतों में काम कर रहे पुरुष एवं महिला किसानों पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद कई महिलाओं का अपहरण भी कर लिया गया।  अभी तक किसी भी आतंकवादी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
 
नाइजीरिया में आमतौर पर बोको हराम और इस्लामिक स्टेट इन वेस्ट अफ्रीका (आईएसडब्ल्यूएपी) नामक संगठन हाल के वर्षों में इस प्रकार के हमले किया करता है। 
 
इस अफ्रीकी क्षेत्र में दोनों आतंकवादी समूह काफी सक्रिय माने जाते हैं और पिछले 1 दशक में करीब 30 हजार से अधिक लोगों की हत्या कर चुके हैं जबकि 20 लाख से अधिक लोगों को नाइजर, चाड और कैमरून समेत अन्य अफ्रीकी देशों में शरण लेने के लिए मजबूर कर चुके हैं। (वार्ता)(सांकेतिक चित्र)