Hanuman Chalisa

चीन की इस कंपनी में टॉयलेट जाने पर देना पडता है जुर्माना

Updated: सोमवार, 11 जनवरी 2021 (16:53 IST)
कंपनी और कर्मचारियों की बेहतरी के लिए नियम बनाए जाते हैं। लेकिन चीन की एक कंपनी ने ऐसा नियम बनाया जो बेहद हैरान करने वाला हैं।

इस कंपनी में टॉयलेट जाने पर व्यक्ति को जुर्माना देना होगा। वैसे ये कंपनी अपने कर्मचारियों को टॉयलेट  तो जाने देती है। लेकिन एक से अधिक बार टॉयलेट जाने पर कर्मचारियों को जुर्माना देना पड़ता है।

दक्षिणी चीन में स्थित इस कंपनी का नाम अंपू इलेक्ट्रॉनिक साइंस एंड टेक्नॉलजी है। इस अजीबो-गरीब पॉलिसी के बारे में कंपनी का कहना है कि कर्मचारी आलसी होते हैं और कार्य कुशलता सुधारने के लिए एक से अधिक टॉयलेट ब्रेक पर जुर्माना लगाया गया है। अगर कर्मचारी एक से अधिक टॉयलेट ब्रेक लेता है, तो उस पर 20 युआन का जुर्माना लगाया जाता है।

पिछले साल 20 और 21 दिसंबर को कंपनी ने सात कर्मचारियों पर जुर्माना लगाया था। दरअसल, इस नियम को चार्ली चैपलिन की चर्चित फिल्म मॉडर्न टाइम्स से जोड़कर देखा जा रहा है। इस फिल्म में कर्मचारी को टॉयलेट जाने से पहले अपने बॉस के पास पंजीकरण कराना होता है।

हालांकि, टॉयलेट के नियम को तोड़ने वाले जुर्माने पर अब स्थानीय प्रशासन ने ध्यान दिया है। इस पूरे मामले पर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि कंपनी अपने इस पॉलिसी में सुधार करे और जिन कर्मचारियों पर जुर्माना लगाया गया है, उसे वापस किया जाए।

वहीं कंपनी के एक मैनेजर काओ का कहना है कि कंपनी कर्मचारियों से जुर्माना जमा कराने के बजाए उनके मासिक बोनस में से काट रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी को यह नियम इसलिए लाना पड़ा क्योंकि कुछ कर्मचारी अक्सर टॉयलेट में जाकर सिगरेट पीते थे और काम के दौरान ढीले पड़ जाते थे। प्रबंधन ने कर्मचारियों से कई बार बात की लेकिन इसका उन पर कोई असर नहीं पड़ा।

Show comments

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

MP Police Promotion: पुलिस जवानों ने CM मोहन यादव का जताया आभार, बोले- प्रमोशन से बढ़ा हौसला, CM ने कही बड़ी बात

Jharkhand Student Protest : विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज, CM हेमंत सोरेन बोले- 'बातचीत से सुलझाएंगे मामला'

LIVE: भोपाल में भारी बारिश से स्कूलों में घुटनों तक पानी, मंगलवार को छुट्टी

संसद में गतिरोध खत्म नहीं, अमित शाह के बयान के ऑफर पर भी नहीं बनी बात, कांग्रेस बोली- तीन मांगों पर समझौता नहीं

Colombia Earthquake : कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, कम से कम 47 लोगों की मौत, इक्वाडोर और पनामा तक महसूस हुए झटके

अगला लेख