suvichar

घर में नहाते वक्त भूत ने लड़की के साथ की हरकत, दुकान से कर रहा था पीछा

Updated: शनिवार, 24 जुलाई 2021 (12:50 IST)
नई दिल्ली। भूत होते हैं या नहीं यह कहना तो मुश्‍किल है परंतु कालांतर से लेकर अभी तक कई लोगों ने अपने अनुभवों के आधार पर भूतों के होने का दावा किया है। ऐसा ही एक दावा इंग्लैंड में रहने वाली लड़की ने भी किया है। डेली स्टार पर छपी खबर के अनुसार इंग्लैंड में रहने वाली एक लड़की को भूत से अपना बचाव करने के लिए एक्सपर्ट की मदद लेनी पड़ी।
 
 
ऐेसे पता चला कि घर में है भूत : इंग्लैड में रहने वाली लियाह ल्यूइस और उसकी मां कॉलेट के अनुसार उनके घर में एक भूत था, जिसके होने का आभास उन्हें हर समय होता रहता था। शुरुआत में तो वे दोनों उसकी हरकतों को नजरअंदाज करते रहे लेकिन जब भूत ने लियाह के बाथरूम में घुसकर उसको चोट पहुंचाई तो वे दोनों घबरा गए। लियाह नहाकर निकली तो उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। ये निशान देखकर उसकी मां को यकीन हो गया कि उनके घर पर किसी भूत का साया है।  
 
पैरानॉर्मल एक्सपर्ट की ली मदद : दोनों ने पैरानॉर्मल एक्सपर्ट इयान ग्रिफिथ्स को अपने घर पर बुलाया। इयान ग्रिफिथ्सने महिला के घर पहुंचकर जब अपनी जांच-पड़ताल शुरू की तो उन्हें कॉलेट की अलमारी के अंदर कुछ होने का आभास हुआ। तब लियाह ने उनके शक को पुख्ता करते हुए बताया कि उसे वहां से अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देती थीं।
 
गुस्सैल नौजवान का भूत था : मामले की पड़ताल करने पर समझ में आया कि लियाह जिस दुकान में काम करती थी, वहां बरसों पहले एक गुस्सैल नौजवान का कत्ल हुआ था। इसलिए काफी आशंका थी कि यह भूत उसी शख्स का हो। काफी समय से लियाह को घर और सड़क पर अलग-अलग लोगों की परछाइयां नजर आ रही थीं। ताज्जुब की बात थी कि उसकी मां को उनमें से कोई भी नजर नहीं आ रहा होता था। दाव किया गया कि दुकान से भूत ने पीछा किया और घर पहुंच गया। हालांकि, कहते हैं कि बाद में इयान ग्रिफिथ्स ने अपनी ताकत का इस्तेमाल कर उस गुस्सैल युवक की आत्मा को दूसरे लोक में पहुंचा दिया।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

Azamgarh Terrorist Arrest: अलकायदा से जुड़े AQIS नेटवर्क का खुलासा, यूपी ATS ने नाकाम की बड़ी साजिश

लखनऊ की पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा, अब एवरेस्ट फतह का लक्ष्य

'रंग दे बसंती' अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी, नवयुग कन्या कॉलेज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

वाराणसी में सीवर लाइन जाम करने की साजिश? बोरियों में मिली बालू, पत्थर और लकड़ी का बुरादा, FIR दर्ज

UP School Skill Course: कक्षा 12 तक के छात्रों को रुचि के हिसाब से मिलेंगे रोजगारपरक ट्रेड, 3-6 महीने की ट्रेनिंग

अगला लेख