Daily Horoscope
✕

पिता के ‘ताबूत’ के सामने खड़े होकर कराया ग्लैमरस फोटोशूट, मॉडल को सोशल मीडि‍या ने लताड़ दिया

Updated: गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (18:58 IST)
फ्लोरिडा की एक फिटनेस मॉडल हाल ही में सुर्खियों में छा गई है, क्योंकि सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ तस्वीरों में वह अपने पिता के ताबूत के सामने पोज दे रही हैं।

ये तस्वीरें मॉडल ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं, लेकिन सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ही रिमूव कर डाला। क्योंकि मॉडल की तस्वीरें देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे और उन पर बुरे-बुरे कमेंट्स करने लगे।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते, जेने रिवेरा ने पोस्ट किया कि उनके पिता का निधन हो गया था। जेने ने अपने पिता के ताबूत के सामने पोज़ देते हुए अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरें कुछ ही समय में वायरल हो गईं औऱ यूजर्स ने इसे बेहद शर्मनाक बताया।

जेने रिवेरा ने फैशन, ट्रैवलिंग और स्विमवियर पोस्ट के जरिए लोकप्रियता हासिल की है। तस्वीरों में जेने मुस्कुराते हुए ब्लैक ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। कई लोगों ने कहा कि उनका काम अपमानजनक है, कई लोगों का तो गुस्सा ही फूट पड़ा। हालांकि जेने ने अपना पोस्ट हटा दिया है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इसके स्क्रीनशॉट लेकर ट्विटर पर शेयर कर दिया है।

यूजर्स महिला को उनके इस फोटोशूट के लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने मॉडल के व्यवहार को अनुचित और असभ्य बताया। तो एक दूसरे यूजर ने कहा, कि मौत के वक्त ऐसा व्यवहार करना बहुत अनुचित है। यहां तक कि कई लोगों ने उन्हें अनफॉलो कर दिया।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख