Hanuman Chalisa

क्यों नीला होता है पानी की बोतल के ढक्कन का रंग? रोचक है इसके पीछे की वजह

WD Feature Desk
शुक्रवार, 15 नवंबर 2024 (13:18 IST)
water bottle cap colour

Reason for blue water bottle cap: सफर के दौरान या कभी होटल में डिनर पर जाने पर प्यास लगने पर पानी की बोतल आपने भी कभी ना कभी जरूर खरीदी होगी लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि ज्यादातर बोतलों का ढक्कन नीला (blue water bottle cap) ही क्यों होता है? क्या नीले रंग का ढक्कन पानी की बोतलों के लिए ही बना है या फिर इसके पीछे कोई खास वजह छिपी है? आज इस आलेख में हम आपको इसी बारे में जानकारी दे रहे हैं।
 
 
क्या कहता है पानी की बोतल के ढक्कन का नीला रंग?
सफर के दौरान या कभी बहार डाइनिंग के लिए जाने पर आप भी अक्सर पानी की बोतल खरीदते हैं। शायद आपने ध्यान दिया होगा कि इनमें से ज्यादातर बोतलों के ढक्कन नीले रंग के होते हैं। असल में इसके पीछे एक खास वजह होती है? नीला रंग इस बात का संकेत है कि इस बोतल का पानी मिनरल वाटर है या फिर इसे सीधे किसी झरने से भरकर बोतलबंद किया गया है।

सफेद और हरे रंग का ढक्कन
पानी की बोतलों के ढक्कन के अलग रंगों का अपना एक महत्व होता है। किसी बोतल पर यदि सफेद रंग का ढक्कन है तो यह हमें बताता है कि यह पानी सामान्य पीने का पानी है। वहीं बोतल पर यदि हरे रंग का ढक्कन है तो यह फ्लेवर्ड पानी का संकेत देता है।
ALSO READ: क्या दिल के आकार का इतिहास एक पौधे के बीज से जुड़ा है! जानिए कहां से आया हार्ट का शेप
 
ढक्कन के रंग से कैसे पहचानें पानी की किस्म
पानी की बोतलों के ढक्कन के रंग असल में पानी की जानकारी देते हैं। लाल रंग का ढक्कन स्पार्कलिंग या कार्बोनेटेड पानी का संकेत देता है। पीले रंग का ढक्कन विटामिन और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर पानी के बारे में बताता है। काला रंग अक्सर प्रीमियम या अल्कलाइन पानी की बोतलों पर पाया जाता है। वहीं गुलाबी रंग का ढक्कन ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता से जुड़ा हुआ है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Show comments

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

सभी देखें

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

CM योगी बोले- यूपी की जनशक्ति का जीवंत संकल्प बन गया 'माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:' का सनातन मंत्र

यूपी में गन्ना समितियों के विद्यालयों के शिक्षक प्रशिक्षण लेकर छात्रों का करेंगे कौशल विकास

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, भारत ने रखा 1 दिन का राष्‍ट्रीय शोक, PM मोदी ने जताया दुख

अगला लेख