sundarkand
✕

अजीब है परंपरा, 2 सगे भाइयों ने एक ही लड़की से की शादी, जानिए क्या करती है लड़की

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 19 जुलाई 2025 (13:36 IST)
सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र में एक अजीब वाकिया सामने आया है। दरअसल, यहां पर 2 सगे भाइयों ने एक ही लड़की से विवाह करके सभी को चौंका दिया है। यह खबर तेजी से वीडियो वायरल हो रही है। यह शादी 12, 13 और 14 जुलाई को बड़े ही धूम धाम से दोनों परिवारों की सहमति से हुई है। इस शादी की पूरे प्रदेश में अब चर्चा होने लगी है। इस दौरान परिवार के अलावा, गांव के काफी लोग भी इस शादी में शामिल हुए थे। तीन दिन तक चली इस शादी में खूब ढोल नगाढ़े बजे और वीडियो शूट भी किया गया। 
 
क्या करते हैं तीनों: बताया जा रहा है कि शिलाई गांव के थिंडो खानदान से संबंध रखने वाले आदमी ने अपने दोनों बेटों का विवाह कुन्हट गांव की लड़की से पूरे रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न करवाई है। यह तीनों ही शिक्षित और संपन्न परिवार से संबंध रखते हैं। एक दूल्हा जल शक्ति विभाग में सेवारत हैं, जबकि दूल्हा विदेश में नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि दुल्हन शिक्षिका है। सोशल मीडिया पर लोग इस शादी पर सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि आधुनिक समय में लड़की दो भाइयों से शादी करने के लिए कैसे राजी हुई?
 
प्राचीन परंपरा: 
यह गिरिपारा क्षेत्र की प्राचीन परंपरा है। हाटी समाज इसे उजला पक्ष कहा जाता है। सिरमौर और उत्तराखंड के जौनसार बावर में पुराने समय में एक महिला से कई लोगों के शादी करने की पंरपरा थी। इस पंरपरा के तहत दो या अधिक भाई एक ही लड़की से शादी करते थे। हालांकि, अब यह परंपरा खत्म हो चुकी थी लेकिन ताजा मामले ने इस परंपरा को फिर से चर्चा में ला दिया है। माना जाता है कि जमीन और प्रॉपर्टी के बंटवारे से बचने के लिए 2 से अधिक भाई एक ही महिला से शादी करते थे। किन्नौर जिले में भी पहले इसी तरह की परंपरा थी। इस पंरपरा को पांडवों से भी जोड़ा जाता। बताया जा रहा है कि पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए दो भाईयों ने एक युवती से शादी की है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख