ramcharitmanas

कॉन्स्टेबल की आत्महत्या के पीछे औरत का हाथ, पुलिस को मिली फोन की चैट, ऐसे खुला सुसाइड का रहस्‍य

Updated: गुरुवार, 22 मई 2025 (16:30 IST)
इंदौर के एमआईजी इलाके में तैनात हेड कॉन्स्टेबल विनोद यादव ने आत्‍महत्‍या कर ली। उन्‍होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस आत्‍महत्‍या के पीछे एक महिला का नाम सामने आ रहा है। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया कि एक महिला की ब्‍लैकमेलिंग से तंग आकर आत्‍महत्‍या की। महिला लगातार उनसे पैसे की मांग कर रही थी, नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। हेड कॉन्स्टेबल विनोद यादव ने बुधवार को आत्महत्या की थी। जिस वक्‍त उन्‍होंन सुसाइड किया, उस दौरान उनका परिवार हरियाणा गया हुआ था। उनका एक बेटा और एक बेटी है। हाल ही में उन्‍होंने बेटी की शादी की थी।

इस दौरान उनका परिवार हरियाणा में था। पुलिस को प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि कनाड़िया क्षेत्र की एक युवती उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। युवती ने रुपए नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। इस मामले में देर रात पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ शुरू कर दी है।

आत्महत्या की सूचना मिलते ही एमआईजी थाने से एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह, एएसपी सोनू डाबर, टीआई आरडी कानवा समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी में अधिकारियों ने बताया कि विनोद यादव काफी समय से डिप्रेशन में थे। टीआई सीबी सिंह के अनुसार, यह घटना एमआईजी थाने के पीछे स्थित सरकारी क्वार्टर की है। ड्यूटी खत्म करने के बाद बुधवार को उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की। सूचना के बाद एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में कनाड़िया क्षेत्र की शानू राणा नामक युवती का नाम सामने आया है, जो विनोद यादव को काफी समय से परेशान कर रही थी और रुपए की मांग कर रही थी। विनोद पहले भी उसे कुछ रकम दे चुके थे, बावजूद इसके युवती लगातार पैसों की मांग करती रही। पुलिस को विनोद के मोबाइल में भी युवती से संबंधित जानकारी मिली। इसी आधार पर रात में युवती को एमआईजी थाने लाया गया, जहां पुलिस अधिकारी उससे गहन पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस इस मामले में उसे आरोपी बना सकती है।

विनोद यादव मूल रूप से हरियाणा के निवासी थे और लगभग 17 वर्षों से पुलिस विभाग में कार्यरत थे। पहले वे खजराना थाने में पदस्थ थे, बाद में उनका ट्रांसफर परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में हुआ। वर्तमान में वे वहीं के सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। कुछ समय पूर्व ही उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

अखिलेश ने शिवपाल से छीनी लोहिया ट्रस्ट की कमान, राजभर का तंज— इन्हें तो चाचा पर भी भरोसा नहीं!

Yogi Govt Green Mobility: नोएडा ई-बस डिपो की शानदार सफलता, 7 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर!

मोहन कैबिनेट ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास

इंदौर में DAVV गेट पर ABVP का नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, बस स्टॉप, ब्रेकर महंगे सफर का विरोध

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

अगला लेख