suvichar

इंदौर में महिला का अपहरण कर गैंगरेप किया, निर्वस्त्र कर मुजरा करने को किया बाध्य

Updated: मंगलवार, 3 सितम्बर 2024 (16:37 IST)
Indore  Crime News: भेड़िये वाली हिंसक सोच सब तरफ फैलती नजर आ आ रही है। पिछले दिनों इंदौर (Indore) में भी गैंगरेप (gang rape) का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर के कनाड़िया इलाके में एक महिला के साथ 3 माह पहले हुई दरिंदगी की घटना में पीड़िता की रिपोर्ट पर कल सोमवार देर दर्ज की गई। इस मामले में कल रात एक स्क्रैप व्यापारी समेत 5 रसूखदारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

ALSO READ: कन्नौज रेप केस में अखिलेश यादव के करीबी नवाब सिंह का DNA सैंपल मैच, नाबालिग ने लगाया था रेप का आरोप
 
मिली जानकारी के अनुसार एसयूवी सवार आरोपियों ने महिला को जबरन गाड़ी में बैठाया और अश्लील हरकतों के साथ उसे एक गोदाम में ले गए। वहां निर्वस्त्र कर मुजरा करने को कहा। विरोध करने पर पीटा और बलात्कार किया। अभी मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
 
इस मामले में 34 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर थाना कनाड़िया पुलिस ने सोमवार देर रात आरोपी शहजाद मंडावरा, सलीम बारीक निवासी श्रीनगर कांकड़, सलीम तेली पिता ईद मोहम्मद निवासी खजराना, इरफान अली निवासी रसूलपुर देवास और नजर पठान पिता खलील पठान निवासी इलियास कॉलोनी (खजराना) के खिलाफ सामूहिक बलात्कार की धाराओं में केस दर्ज किया है।

ALSO READ: CM ममता बनर्जी की PM मोदी को चिट्ठी, कहा रेप जैसे कृत्यों की केवल एक ही सजा
 
यह घटना गत 11 जून की बताई गई है। शाम करीब 4 बजे महिला स्कूटर से किराए का फ्लैट देखने जा रही थी। तभी आरोपी काले रंग की एसयूवी गाड़ी से आए और उसके स्कूटर के सामने रोक दी। आरोपी पीड़िता को अरबिंदो अस्पताल के पीछे सलीम तेली के गोदाम पर ले गए। यहां टीवी चालू कर कमरा बंद कर दिया और शराब पीते हुए पीड़िता को निर्वस्त्र कर दिया और मुजरा करने को कहा। विरोध करने पर नजर पठान ने बेल्ट से पीटा। उससे अप्राकृतिक कृत्य करवाया और सभी आरोपियों ने बारी-बारी से बलात्कार किया।

ALSO READ: ठाणे में नाबालिग से बार-बार बलात्कार, मई से रेप कर रहा था 28 वर्षीय आरोपी
 
गैंगरेप के बाद ब्रिज के पास छोड़कर भाग गए : पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सामूहिक बलात्कार के बाद में आरोपी नजर पठान उसे देर रात एमआर 10 ब्रिज के पास छोड़कर भाग गया था। यहां से वह मूसाखेड़ी में अपनी परिचित के यहां पहुंची। पुलिस के मुताबिक पीड़िता का कहना है कि वह धमकियों से काफी डर गई थी इसलिए रिपोर्ट करने नहीं आई। कल वह हिम्मत जुटाकर रिपोर्ट करने पहुंची। हालांकि आरोप है कि पहले पुलिस ने सुनवाई नहीं की।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

'रंग दे बसंती' अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी, नवयुग कन्या कॉलेज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

वाराणसी में सीवर लाइन जाम करने की साजिश? बोरियों में मिली बालू, पत्थर और लकड़ी का बुरादा, FIR दर्ज

UP School Skill Course: कक्षा 12 तक के छात्रों को रुचि के हिसाब से मिलेंगे रोजगारपरक ट्रेड, 3-6 महीने की ट्रेनिंग

BRICS देशों में बढ़ी यूपी की पकड़, ₹47,484 करोड़ का निर्यात; UAE-सऊदी अरब समेत ये देश बने बड़े बाजार

BRICS Summit : भारत ने दुनिया को दिया सहयोग का नया मॉडल, PM मोदी ने बताए 4 बड़े स्तंभ

अगला लेख