dharma sangrah

आखिर कहां लापता हुई अर्चना तिवारी, इंदौर समेत 4 जिलों की पुलिस को अब तक नहीं मिला कोई सुराग

Updated: मंगलवार, 12 अगस्त 2025 (17:12 IST)
इंदौर के सत्कार गर्ल्स हॉस्टल में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही अर्चना तिवारी 7 अगस्त को चलती ट्रेन से रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई। ट्रेन में उसका बैग मिला। लेकिन अर्चन का कहीं कोई पता नहीं चला है। पिछले 100 घंटों से लापता अर्चना को लेकर इंदौर पुलिस के पास कोई सुराग नहीं है। बता दें कि अर्चना की आखिरी लोकेशन नर्मदापुरम बताई जा रही है। प्रदेश के 4 जिलों की जीआरपी पुलिस करीब लंबे समय से उसकी तलाश कर रही है, लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। अर्चना के लापता होने का रहस्‍य लगातार उलझते जा रहा है।

आखिर कौन है अर्चना तिवारी : कटनी जिले के मंगलनगर इलाके की रहने वाली 28 वर्षीय अर्चना तिवारी जो शुरू से ही होनहार और पढ़ाई में बेहद आगे थी। अर्चना ने LLB कटनी तो LLM की पढ़ाई जबलपुर में रहकर पूरी की, इस दौरान वो हाइकोर्ट की प्रैक्टिस भी करती थी। पिता का साया हटने के बाद बड़े पिता बाबू प्रकाश तिवारी, जो खुद भी कटनी न्यायालय में वकील हैं। उन्‍होंने बेटी अर्चना तिवारी की लगन को देखते हुए उसे सिविल जज की तैयारी के लिए इंदौर भेजा था। अर्चना सत्कार गर्ल्स हॉस्टल में रहकर कौटिल्य एकेडमी से सिविल जज करती ओर बाकी समय में कोर्ट की प्रैक्टिस। पिछले आठ महीने से वह इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी के लिए कोचिंग कर रही थी।

इंदौर से निकली कटनी नहीं पहुंची : अर्चना तिवारी रहस्यमयी तरीके से चलती ट्रेन से लापता हो गई थी। उसके परिजन कभी भोपाल, कभी इटारसी तो कभी नर्मदापुरम तो कभी कटनी के चक्कर लगा रहे हैं। दरअसल, वो रक्षाबंधन के लिए 7 अगस्‍त को ट्रेन क्रमांक 18233 इंदौर बिलासपुर से कटनी के लिए निकली थी। अपने सामान के साथ ही अपने भाइयों के लिए राखी आदि लेकर वो ट्रेन में सवार हुई थी। लेकिन कटनी नहीं पहुंची। उसका बैग ट्रेन में ही मिला है।

3 बार मोबाइल पर बात हुई : परिजनों के मुताबिक ट्रेन में बैठने से लेकर भोपाल पहुंचने तक करीब 2 से 3 बार मोबाइल फोन में बात हुई। वहीं जब ट्रेन कटनी साउथ स्टेशन पहुंची तो बेटी अर्चना नहीं मिली कॉल किया तो फोन बंद आ रहा था। पिता अर्चना के भाई के साथ स्टेशन पहुंचे, लेकिन ट्रेन में नहीं मिली। परिजनों को पहले लगा मोबाइल चोरी नहीं हो गया, या शायद अर्चना को नींद लग गई होगी। इसके बाद उमरिया जिले में रह रहे मामा को कॉल करके स्टेशन जाकर बेटी अर्चना की स्थिति जानने और उतारने की बात कही। मामा स्टेशन पहुंचे तो नर्मदा एक्सप्रेस के एसी कोच B3 के बर्थ नंबर 3 में सिर्फ अर्चना का बैग मिला। अर्चना नहीं थी।

सीसीटीवी ब्‍लर होने से नहीं मिले फुटेज : अर्चना की लास्ट लोकेशन नर्मदापुरम में निकली है। मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम से लेकर कटनी रेल पुलिस एक्‍शन में है। बता दें कि एसी कोच में लगे CCTV कैमरे के फुटेज ब्लर होने के चलते पुलिस अब तक उसका सुराग नहीं लगा सकी कि वो कहां और किसके साथ उतरी है। या उसके साथ क्‍या हुआ है।
रिपोर्ट : नवीन रांगियाल
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख