biodatamaker

MY हॉस्पिटल में बिल्ली की एंट्री पर बवाल, डीन ने दिया नोटिस, कैटवॉक मरीजों के लिए हो सकता है खतरनाक

Updated: सोमवार, 23 फ़रवरी 2026 (18:13 IST)
इंदौर के एमवाय अस्पताल में नवजात वार्ड में चूहों के कुतरने के कारण दो मासूम बच्चों की मौत के मामले से हड़कंप मचा था, अब अस्पताल परिसर में बिल्लियों की आवाजाही का वीडियो वायरल हो रहा है। स्टाफ और मरीजों व दवा स्टोर रूम के आसपास बिल्लियों के होने से नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। ताजा मामला अस्पताल की HIV यूनिट का है, जहां बिल्लियों के घूमने की बात सामने आई है।

एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने एमवाय अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव को अस्पताल की ओपीडी में बिल्लियों की मौजूदगी को लेकर नोटिस जारी किया है। नोटिस में कैटवॉक को संक्रमण नियंत्रण, स्वच्छता व्यवस्था और जैव सुरक्षा मानकों के लिए गंभीर खतरा बताया गया है। एक सप्ताह के भीतर सुपरिटेंडेंट को जारी किया गया यह दूसरा नोटिस है।

नोटिस में कहा गया है कि अस्पताल के स्टेराइल जोन, वार्ड और विशेष रूप से HIV/ART जैसे संवेदनशील उपचार क्षेत्रों में किसी भी पशु की मौजूदगी जैविक जोखिम की श्रेणी में आती है। इसे मरीजों की सुरक्षा और संस्थान की प्रतिष्ठा के लिए चिंताजनक बताया गया है।

जानकारी अनुसार एमवाय अस्पताल की ओपीडी में एक बिल्ली ने तीन बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद ओपीडी और आसपास के हिस्सों में बिल्लियों की लगातार आवाजाही देखी जा रही है। इतना ही नहीं एआरटी केंद्र और एचआईवी संक्रमित मरीजों को दवा वितरण करने वाले कक्ष तक भी बिल्लियों के पहुंचने की शिकायत सामने आई है। इसी कक्ष से मरीजों को दवाएं दी जाती हैं। यहां नवजात बच्चों के लिए दी जाने वाली दवाएं भी सुरक्षित रखी जाती हैं। ऐसे संवेदनशील स्थान पर जानवरों की मौजूदगी ने संक्रमण और साफ-सफाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने भी सफाई देते हुए कहा कि किसी भी मरीज या दवा को नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी सैंपल तय नियमों के अनुसार लिए और जांच के लिए भेजे जाते हैं। वहीं साफ-सफाई में कमी पाए जाने पर संबंधित एजेंसी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
Edited By: Naveen R Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख