गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salim khan health update salman khan father is on ventilator
Last Updated : बुधवार, 18 फ़रवरी 2026 (10:53 IST)

सलीम खान हेल्थ अपडेट: वेंटिलेटर पर सलमान खान के पिता, अस्पताल में जुटा पूरा परिवार!

Salim Khan Health Update
भारतीय सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 17 फरवरी की सुबह उन्हें आपातकालीन स्थिति में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर उनकी हेल्थ पर कड़ी नजर बनाए रखे हैं। 
 
खबरों के अनुसार अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि सलीम खान का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ने के कारण उनके मस्तिष्क के दाहिने हिस्से में आंतरिक रक्तस्राव (Internal Bleeding) हुआ था। 18 फरवरी की सुबह उनकी सर्जरी की गई है।सर्जरी के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
 
इंडियन एक्सप्रेस संग डॉ. जलील पारकर ने बात करते हुए बताया कि सलीम खान की सर्जरी हुई है। अब उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी हालत अभी स्थिर हैं। वह स्थिर हैं, लेकिन उनके क्लिनिकल स्टेटस को लेकर उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हम परिवार और रिश्तेदारों की सहमति से एक प्रेस बुलेटिन जारी करेंगे। 
 
 
खबरों के अनुसार सलीम खान की देखभाल के लिए लीलावती अस्पताल ने विशेषज्ञों की एक विशेष टीम तैनात की है, जिसमें डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल हैं। 
 
अस्पताल में मौजूद है 'खान परिवार'
सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही पूरा परिवार एकजुट हो गया है। सुपरस्टार सलमान खान अपनी सभी फिल्मों की शूटिंग रोककर पिता के साथ हैं। इसके अलावा सलीम खान की पत्नियां सलमा खान और हेलेन, बेटे अरबाज और सोहेल खान, बेटियां अलवीरा और अर्पिता, और पोते निर्वाण और अरहान भी अस्पताल में मौजूद हैं। 
 
24 नवंबर 1935 को इंदौर में जन्मे सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर अभिनेता की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान एक लेखक के रूप में मिली। 'डॉन', 'काला पत्थर', 'मिस्टर इंडिया' और 'शक्ति' जैसी दर्जनों फिल्मों के संवाद और पटकथा उनके कलम की जादुई उपज हैं।
ये भी पढ़ें
सलीम खान का हाल जानने के लिए अस्पताल के बाहर सेलेब्स का तांता, आधी रात को पहुंचे संजय दत्त और जावेद अख्तर