1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salim khan health update news sanjay dutt javed akhtar visits hospital
Last Updated : बुधवार, 18 फ़रवरी 2026 (11:17 IST)

सलीम खान का हाल जानने के लिए अस्पताल के बाहर सेलेब्स का तांता, आधी रात को पहुंचे संजय दत्त और जावेद अख्तर

Salim Khan Health Update
बॉलीवुड के दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान इस समय मुंबई के लीलावती अस्पताल में उपचाराधीन हैं। 90 वर्षीय सलीम खान को मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती कराया गया था। ताजा खबरों के अनुसार सर्जरी के बाद सलीम खान फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। 
 
सलीम खान के जल्द ठीक होने के लिए फैंस और सेलेब्स दुआ कर रहे हैं। सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही बॉलीवुड के तमाम सितारे उनका हाल जानने अस्पताल पहुंच रहे हैं। संजय दत्त, जो सलमान खान के साथ एक अटूट भाईचारा साझा करते हैं, देर रात अस्पताल पहुंचे। 
 
संजय दत्त के अलावा, सलीम खान के पुराने साथी और मशहूर गीतकार जावेद अख्तर भी उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे। इनके साथ ही सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान, हेलन, सलमा खान, अलवीरा और अर्पिता खान सहित पूरा खान परिवार अस्पताल में ही मौजूद है। 
 
जीशान सिद्दीकी और लूलिया वंतूर को भी वहां स्पॉट किया गया। सलीम खान के अस्‍पताल में भर्ती होने के बाद दिनभर लीलावती में परिवार के लोगों और सेलेब्स का आना-जाना लगा हुआ है। 
 
सलीम खान का जन्म इंदौर (मध्य प्रदेश) में हुआ था। उनके पिता पुलिस अधिकारी थे। आज उनका परिवार 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' (मुंबई) में रहता है, जो बॉलीवुड का एक प्रमुख लैंडमार्क है। सलीम खान का परिवार इंडस्ट्री के सबसे शक्तिशाली और एकजुट परिवारों में से एक माना जाता है। 
 
ये भी पढ़ें
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन, एक्टर ने लिखा भावुक पोस्ट