biodatamaker

इंदौर में मेट्रो के अंडरग्राउंड ट्रेक की खुदाई का काम शुरू, थाईलैंड से आई हैं आधुनिक मशीनें

Updated: मंगलवार, 22 सितम्बर 2026 (18:20 IST)
इंदौर में मंगलवार सुबह एयरपोर्ट के पास निर्माण एजेंसी के अफसरों ने मशीन की पूजा की और मशीन का संचालन शुरू हो गया है। इस टनल बोरिंग मशीन को शुरुआत में धीरे-धीरे चलाया जा रहा है, क्योंकि जिस हिस्से में खुदाई की जा रही है, वह चट्टानी क्षेत्र है

यह मशीन जमीन के 20 मीटर नीचे 5.8 मीटर व्यास की सुरंग बनाएगी, जिसके भीतर से मेट्रो ट्रेन गुजरेगी। जिस हिस्से में खुदाई की जा रही है, वहां के मकानों में सेंसर लगाए गए हैं, ताकि कंपन की स्थिति का पता लगाया जा सके। यह मशीन एयरपोर्ट से बड़ा गणपति के बीच साढ़े तीन किलोमीटर लंबा रूट तैयार करेगी, जिसमें चार स्टेशन भी बनेंगे। मल्हारगंज में भी स्टेशन बनाया जा रहा है।

इंदौर में एक हजार टन की चार मशीनें आएंगी और अलग-अलग हिस्सों में खुदाई का काम होगा। फिलहाल पहली मशीन ने एयरपोर्ट के बाहर काम शुरू कर दिया है, क्योंकि सबसे पहले मेट्रो के इस अंडरग्राउंड हिस्से को एलिवेटेड ट्रैक से जोड़ा जाएगा, ताकि मेट्रो का संचालन एयरपोर्ट से रेडिसन चौराहा तक हो सके। इस हिस्से में घनी बसाहट भी नहीं है और काम आसानी से हो जाएगा। एयरपोर्ट परिसर में मेट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशन का काम भी चल रहा है।

इंदौर में मेट्रो के 17.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के बाद अब मेट्रो की खुदाई जमीन के अंदर होनी है। अंडरग्राउंड ट्रैक के लिए मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में लगी एजेंसी ने थाईलैंड सहित अन्य देशों से पार्ट्स बुलाकर इंदौर में टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) असेंबल की और आगे की खुदाई शुरू की।

खुदाई के साथ यह मशीन मलबा भी बाहर निकालेगी। इस मशीन को अलग-अलग शिफ्टों में 30 से अधिक कर्मचारी संचालित करेंगे। मशीन के आगे गोल कटर हेड लगा रहेगा, जो मजबूती से घूमेगा और मिट्टी-पत्थरों को काटकर सुरंग बनाएगा। इससे जो मलबा निकलेगा, उसे कन्वेयर बेल्ट के माध्यम से मशीन के पीछे और फिर सुरंग के बाहर निकाला जाएगा। जिस हिस्से में मशीन से खुदाई हो चुकी है, वहां कंक्रीट के तैयार ब्लॉक लगाए जाएंगे, ताकि खुदाई वाले हिस्से में मिट्टी न धंसे।

Show comments

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

भारत में आने वाले हैं 3 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, VinFast से Honda तक की तैयारी; जानिए क्या होगा खास

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

सभी देखें

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

Samsung One UI 9 Update : Galaxy फोन में आएंगे ये नए AI फीचर्स, ऐसे बदलेगा आपका फोन

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

जन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

अगला लेख