ramcharitmanas

इंदौर में दो नए कोरोना के मरीज मिले, पांच माह में 5 केस आए सामने

Updated: शनिवार, 24 मई 2025 (13:35 IST)
दुनिया के कई देशों में कोरोना ने एक बार फिर से दस्‍तक दी है। कई राज्‍यों ने इसे लेकर गाइडलाइन भी जारी की है। इंदौर की बात करें तो यहां अब तक 5 मरीज कोरोना संक्रमित मिल चुके है। इससे पहले अप्रैल में कोरोना के 2 मरीज मिले थे। इसमें से एक महिला की मौत हो गई थी, क्योकि उसे किडनी की बीमारी थी। तब दोनों मरीज निजी अस्पताल में भर्ती थे।

अब इंदौर में लंबे समय के बाद फिर से कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। दोनों मरीज युवा हैं और ए सिम्टोमेटिक हैं। हालांकि डॉक्‍टरों के मुताबिक दोनों में कोई गंभीर लक्षण नहीं है, लेकिन सर्दी और बुखार की शिकायत है। दोनों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आईसोलेट किया है। दोनों मरीजों की हिस्‍ट्री भी निकाली गई है। एक मरीज केरल से लौटा है। ऐसे में उसके संपर्क खोजे जा रहे हैं।

क्‍या है संक्रमित केस की हिस्‍ट्री : बता दें कि जिस शख्‍स को कोरोना लक्षण मिले हैं, उस मरीज की हिस्ट्र मिली है। वह केरल गया था। दोनों मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है, ताकि उनके संपर्क में आए लोगों की जांच भी हो सके। दोनों मरीजों ने सर्दी और बुखार होने के कारण निजी लैब में कोरोना की जांच कराई थी। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके बाद निजी लैब ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को घर पर ही रहने की सलाह दी है और कहा कि वे परिवार के अन्य किसी सदस्य के संपर्क में न आए।

इंदौर में अब तक 5 मरीज : बता दें कि इंदौर में अब तक 5 मरीज कोरोना संक्रमित मिल चुके है। इससे पहले अप्रैल में कोरोना के दो मरीज मिले थे।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख