dharma sangrah
✕

नईदुनिया के पितृपुरुष बाबू लाभचंद छजलानी का पुण्य स्मरण

Updated: शुक्रवार, 19 जनवरी 2024 (18:28 IST)
इंदौर। हिन्दी के अग्रणी समाचार-पत्र नईदुनिया के संस्थापक स्व. बाबू लाभचंद छजलानी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बाबूजी का निधन 19 जनवरी, 1981 को हुआ था।
 
बाबू लाभचंद छजलानी मार्ग स्थित इंडिक मीडिया-डायस्पार्क परिसर (पुराना नईदुनिया परिसर) में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में डायस्पार्क-इंडिक मीडिया के संस्थापक चेयरमैन एवं सीईओ श्री विनय छजलानी, डॉ. प्रकाश छजलानी, श्री किशोर भुरा‍ड़िया, छजलानी परिवार के सदस्य एवं इंडिक मीडिया-डायस्पार्क के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
 
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धेय बाबूजी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि सरल और सहज व्यक्तित्व वाले बाबू लाभचंद छजलानी ने 1947 में दैनिक समाचार पत्र नईदुनिया की स्थापना की थी। इसीलिए उन्हें नईदुनिया के पितृपुरुष के रूप में भी याद किया जाता है। इंडिक मीडिया एवं डायस्पार्क परिवार बाबूजी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

PoK में गृहयुद्ध जैसे हालात, मुजफ्फराबाद में हिंसा, फायरिंग और आंसू गैस के गोले से हड़कंप, धारा 144 लागू

अयोध्या ने फिर रचा कीर्तिमान! 30 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई रामनगरी

सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला! रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर

CM योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर UP, देश में पहले नंबर पर

अगला लेख