1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Replica of Ram Mandir made from chocolate in a hotel in Indore

इंदौर के एक होटल में बनाई चॉकलेट से राम मंदिर की प्रतिकृति

Replica of Ram Mandir made from chocolate in a hotel in Indore
Replica of Ram Mandir  made from chocolate : अयोध्या में भगवान राम (Bhagvan Ram) के नवनिर्मित मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) के उत्सव के तहत यहां एक होटल में करीब 40 किलोग्राम चॉकलेट से इस देवस्थान की प्रतिकृति बनाई गई है। शेरेटन ग्रैंड पैलेस (Sheraton Grand Palace) के महाप्रबंधक रोहित बाजपेई ने मंगलवार को कहा कि हम राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल का उत्सव मनाने का अवसर छोड़ना नहीं चाहते इसलिए हमने करीब 40 किलोग्राम चॉकलेट से इस मंदिर की प्रतिकृति तैयार की है।

 
उन्होंने बताया कि राम मंदिर की प्रतिकृति बनाने में दूध से बनी चॉकलेट, डार्क चॉकलेट और सफेद चॉकलेट का उपयोग किया गया है। बाजपेई ने यह भी बताया कि 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर उनके होटल के कर्मचारी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आएंगे और वे केसरिया गमछा पहनाकर मेहमानों का स्वागत करेंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
भारत बन सकता है 2028 से पहले ही 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था