dharma sangrah

आदमखोर हुआ बाघ, महू के मलेंडी गांव में किया वृद्ध का शिकार

Updated: रविवार, 18 जून 2023 (15:11 IST)
Mhow news : इंदौर की महू तहसील में एक बार फिर बाघ (Tiger) की दहशत दिखाई दी। टाइगर ने मलेंडी गांव में एक बुजुर्ग का शिकार किया। वन विभाग से मृतक के परिवार को 8 लाख की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है।

ALSO READ: जंगलों पर इंसानी दखल और बाघों की बढ़ती आबादी से शहरों में आने को मजबूर हुए टाइगर
बताया जा रहा है कि 58 वषीय सुंदर लाल पिता गंगाराम जंगल में मवेशी चराने गया था। इस दौरान बाघ ने उस पर हमला दिया और उसके शरीर का आधा हिस्सा खा लिया। शव के पास जानवर के पगमार्क भी मिले हैं।
 

सुंदरलाल जब मवेशी चराकर घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में मलेंडी के जंगल में पहुंचे। परिजनों ने सुंदरलाल का शव बरामद किया। शव के पेट के नीचे का हिस्सा गायब था। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
इससे पहले शनिवार को महू से 8 किलोमीटर दूर बेरछा गांव के पास 2 शावकों के साथ शेरनी दिखाई दी। वन विभाग की टीम ने टॉर्च, सर्च लाइट और हार्न का इस्तेमाल कर तीनों को जंगल की ओर धकेल दिया। घटना के बाद गांव में अलर्ट भी जारी किया गया।
 
महू के केंट एरिया में पहले भी दो बार बाघ नजर आ चुका है। मई में ही आर्मी वॉर कॉलेज के अंदर सैन्य रहवासी क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया था। वन विभाग भी लगातार बाघ की सर्चिंग कर रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

सीतापुर में CM योगी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित; SHO के खिलाफ जांच शुरू, 3 आरोपी हिरासत में

योगी सरकार की नई पहल, युवाओं के लिए लॉन्च हुआ ‘कौशल संपर्क’ QR कोड, अब सीधे मिशन निदेशक तक पहुंचेगी बात

अगला लेख