biodatamaker

इंदौर से हजारों श्रद्धालु पहुंचे कुंभ, विद्याधाम ने बताया कहां और किस हाल में हैं सभी

Updated: गुरुवार, 30 जनवरी 2025 (12:57 IST)
प्रयागराज कुंभ में भगदड़ के बाद पूरे देश से गए हजारों लाखों श्रद्धालुओं के परिवार अपनों के लिए चिंतित हैं। बता दें कि देशभर लाखों श्रद्धालुओं का कुंभ में जाने का सिलसिला जारी है। मध्‍यप्रदेश के इंदौर से भी हजारों भक्‍त कुंभ के संगम में डुबकी लगाने पहुंचे हैं। हालांकि इंदौर से गए हजारों श्रद्धालुओं के बारे में जानकारी सामने आई है कि वे सभी सुरक्षित हैं।

कुंभ (kumbha) में इस समय भारी भीड़ उमड़ रही है। स्‍थिति यह है कि यूपी सरकार ने प्रयागराज और आसपास के शहरों की सीमाओं पर ही वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। वहीं, कुंभ क्षेत्र में वाहनों का आना जाना पूरी तरह से बंद कर दिया है।

सुरक्षित हैं इंदौर के श्रद्धालु : बता दें कि कुंभ में इंदौर से हजारों की संख्‍या में पहुंचे हैं। इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर स्थित विद्या धाम मंदिर का भी शिविर इस कुंभ क्षेत्र में लगाया गया है। वहां पर 1500 नागरिक ठहरे हुए हैं। इस शिविर की व्यवस्था को संभाल रहे पंडित दिनेश शर्मा ने बताया कि शिविर में पहुंचे इंदौर के हजारों नागरिक पूरी तरह से सुरक्षित है। किसी भी नागरिक को कोई क्षति नहीं पहुंची है। इसके अतिरिक्त लाज होटल में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठहरे हुए हैं।

40 लोगों की मौत : मंगलवार और बुधवार के दरमियानी रात में आधी रात के बाद कुंभ क्षेत्र में भगदड़ मचने से सरकारी तौर पर 40 नागरिकों की मौत हो गई। इसके साथ ही सरकार के द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि मौनी अमावस्या के दिन बुधवार को कुंभ क्षेत्र में स्नान कर पुण्य पाने के लिए 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु देशभर से पहुंचे हैं। कुंभ क्षेत्र में साधु संतों के सैकड़ों शिविर लगे हुए हैं। इन शिविर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु ठहरे हुए हैं।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख