Daily Horoscope
✕

फांसी का वीडियो बनाना पड़ा महंगा, खेल खेल में किशोर की मौत

Updated: बुधवार, 15 दिसंबर 2021 (09:13 IST)
इंदौर। इंदौर के लहिया कॉलोनी के रहने वाले 16 वर्षीय बच्चे को खेल-खेल में अपना ही फांसी का वीडियो बनाना काफी महंगा पड़ गया और इस खेल में उसने अपनी जान गंवा दी। यह घटना बीते सोमवार की है। दरअसल आदित्य पुत्र देवीलाल नायक अपने दो नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर फांसी का फंदा बनाकर उसमें अपनी गर्दन फंसाकर वीडियो बना रहा था। फंदे के लिए उसने टॉवेल को रस्सी से बांध रखा था।
 
उसने गर्दन को फंदे में फंसाया ही था कि अचानक उसका स्टूल से पैर फिसल गया और फांसी लग गई। उसने स्टूल पर पैर रखने की कोशिश की लेकिन वह दूर फिसल गया। नाबालिग को तड़पता देख वीडियो बना रहे बच्चे घबरा गए और वे उसका मोबाइल वहां रखकर भाग गए।
 
तभी उसका छोटा भाई राजवीर कोचिंग से आया और चिल्ल्लाते हुए उसने पड़ोस में आवाज लगाई। पडोसियों ने उसे नीचे उतारा, उसकी सांसें चल रही थीं तो उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हीरा नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

अगला लेख