ramcharitmanas
✕

'टैंगरा फूड फेस्टिवल' में एंजॉय कीजिए इंडियन स्टाइल चाइनीज फूड

इंदौर मैरियट होटल में 22 जनवरी से आयोजित हो रहा है 10 दिनी फेस्टिवल

Updated: शनिवार, 23 जनवरी 2021 (07:30 IST)
इंदौर। भारत एक ऐसा देश है, जहां जितनी बोलियां हैं, उससे कहीं ज्यादा तरह का जायका। हर जायके के पीछे अपनी एक कहानी और खूबी है। टैंगरा फूड के लिए शहर में 10 दिनी फूड फेस्टिवल आयोजित होने जा रहा है। यह 'टैंगरा फूड फेस्टिवल' 22 जनवरी से इंदौर मैरियट होटल के वन एशिया रेस्टोरेंट में शुरू हो रहा है। जहां टैंगरा फूड को उसी अंदाज में परोसा जाएगा, जिसके कारण वह पसंद किया जाता है।

दुनियाभर के तमाम देशों के कुजीन का स्वाद भारत में रहकर ही चखा जा सकता है। व्यंजन चाहे किसी भी देश का हो, भारतीयों ने उसे न केवल अपनाया, बल्कि उसे अपने स्वाद में ढालकर एक नए अंदाज में पेश किया है। इन्हीं में से एक है 'टैंगरा फूड' जो कि चाइना से कोलकाता में आया और वहां केस्ट्रीट फूड का एक नए अंदाज में हिस्सा बन गया।

इसी टैंगरा फूड के लिए शहर में 10 दिनी फूड फेस्टिवल आयोजित होने जा रहा है। यह 'टैंगरा फूड फेस्टिवल' 22 जनवरी से इंदौर मैरियट होटल के वन एशिया रेस्टोरेंट में शुरू हो रहा है। जहां टैंगरा फूड को उसी अंदाज में परोसा जाएगा, जिसके कारण वह पसंद किया जाता है।

इंदौर मैरियट होटल के जनरल मैनेजर देवेश रावत ने बताया कि भारत आए चाइनीज लोग अपने साथ जो जायका लाए उसे पूर्वी कोलकाता ने बहुत बेहतर ढंग से अपनाया और हक्का चाइनीज फूड को अपने स्टाइल में पेश किया। भारत और चाइना दोनों देशों के मिलेजुले स्वाद का यह टैंगरा फूड इंदौरी लोगों को भी परोसा जा रहा है।

22 जनवरी से 31 जनवरी तक स्वाद के शौकीन इंदौरी इस टैंगरा फूड का आनंद ले सकेंगे। इसमें मीठे और नमकीन दोनों ही तरह के कई व्यंजन सर्व किए जाएंगे। इस दौरान लोग अपने डिनर को टैंगरा फूड से खास बना सकेंगे।

इस मौसम में यह फूड इसलिए सर्व किया जा रहा है क्योंकि इस दौरान गेस्ट गर्मागर्म और चटपटा खाना पसंद करते हैं। इस फूड फेस्टिवल के लिए होटल को विशेष ढंग से सजाया जा रहा है। सजावट में भारत और चाइना दोनों ही देशों की संस्कृति को देखा जा सकेगा।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख