ramcharitmanas
✕

ई रिक्शा से टक्कर के बाद आईकार्ड गले में फंसने से छात्रा की मौत

इंदौर में हुआ इस प्रकार का संभवत: पहला मामला

Updated: शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024 (10:36 IST)
Student dies after ID card gets stuck in neck : इंदौर में एक छात्रा (student) की अजीबोगरीब तरीके से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर में चलती गाड़ी पर फंदा कसने का अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसे देखकर पुलिस और डॉक्टर भी हैरत में हैं। शैजल (19) पिता राकेश जटिया निवासी उमंग पार्क कॉलोनी गुरुवार सुबह होलकर कॉलेज जा रही थी। छोटा बांगड़दा में करीब 10.30 बजे सामने से आए ई-रिक्शा (e-rickshaw) से उसकी टक्कर हो गई।
 
टक्कर के बाद छात्रा के गले में टंगा आईकार्ड उसी की एक्टिवा के हैंडल में फंस गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। एरोड्रम पुलिस के अनुसार हादसा शीतला माता मंदिर के सामने हुआ है।
 
रिक्शा से एक्टिवा को टक्कर लगी : प्रत्यक्षदर्शी गिरीश देवड़ा ने बताया ने बताया कि मैं बेटी को कॉलेज छोड़ने जा रहा था। शैजल हमारे ठीक पीछे एक्टिवा से चल रही थी। उसने गले में आई-कार्ड पहन रखा था। सामने से आ रहे ई-रिक्शा से एक्टिवा को टक्कर लगी। टक्कर के बाद रिक्शा आगे बढ़ गया। इसी दौरान सेजल का आईकार्ड शैजल के हैंडल में फंस गया। वह थोड़ी दूर तक गई और फंदा कसने से लड़खड़ाई। इसके बाद उसका सिर एक्टिवा के मास्क पर टकराया। खून निकलने लगा और वह गिर पड़ी।
 
तमाशबीन लोग वीडियो बना रहे थे : मैं गाड़ी रोककर उसे उठाने लगा। तभी वहां से जा रहे बाइक सवार हेमेंद्र लोधी निवासी सांवरिया नगर आए। हम दोनों ने उसे उठाया जबकि कई राहगीर वीडियो बना रहे थे। मुझसे वह उठ नहीं रही थी तो तीसरा राहगीर मोहन कौशल आया। हम तीनों ने एक रिक्शा में शैजल को बैठाया और उसे जिला अस्पताल लाए। रास्तेभर उसे हिलाया और उसकी नब्ज देखी, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसकी सांसें थम गईं।
 
डॉक्टर बोले, मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा : फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर भरत वाजपेयी ने बताया कि प्रारंभिक मामला एक्सीडेंटल था, लेकिन जब पीएम हुआ तो देखा कि उसकी मौत चोट से नहीं हुई। शरीर पर चोट के सामान्य निशान थे, लेकिन मौत दम घुटने से हुई। यह मेरे जीवन का दुर्लभ केस है। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। इसे एक्सीडेंटल इस्ट्रेंगुलेशन कहते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

'सपा ने यूपी में 1500 दंगे करवाए', गोरखपुर से CM योगी आदित्‍यनाथ ने साधा निशाना

इंदौर में दो दर्दनाक घटनाएं, होस्‍टल में मिली छात्रा का संदिग्‍ध शव मिला, एक्‍सरसाइज करते हुए 15 साल के लड़के की मौत

राहुल बोले- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे: CEC के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली

न राहुल गांधी आएंगे, न अखिलेश यादव', केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 चुनाव को लेकर सपा पर साधा निशाना

MP स्थापना दिवस पर PM मोदी का CM मोहन यादव को पत्र, सरकार के कामकाज की सराहना कर दी बधाई

अगला लेख