ramcharitmanas

live : कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, 5 न्याय और 25 गारंटी के जरिए चुनाव जीतने का प्लान

Updated: शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024 (12:04 IST)
5 April live updates : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने शुक्रवार को कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया। इसमें 5 न्याय और 25 गारंटी की बात कही गई है। पल-पल की जानकारी...
 

12:02 PM, 5th Apr
कांग्रेस के घोषणा पत्र की खास बातें...
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए नौकरियों, शैक्षणिक संस्थानों में 10 प्रतिशत कोटा बिना किसी भेदभाव के सभी जातियों, समुदायों के लिए लागू किया जाएगा।
  • कांग्रेस गारंटी देती है कि वह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ष के लिए आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से बढ़ाने के लिए संवैधानिक संशोधन पारित करेगी।
  • कांग्रेस देशव्यापी सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना कराएगी।
  • लोगों से अपील है कि वे धर्म, भाषा, जाति से परे देखें और बुद्धिमानी से चुनें तथा लोकतांत्रिक सरकार स्थापित करें।
  • आम चुनाव शासन की शैली को मौलिक रूप से बदलने का अवसर देता है जो पिछले एक दशक से दिखा है।

11:55 AM, 5th Apr
पार्टी अध्‍यक्ष खरगे ने कहा कि ये घोषणापत्र देश के गरीबों को समर्पित।
हमारा घोषणापत्र न्याय का दस्तावेज
गरीब परिवार की महिलाओं को 1 लाख 
देश में जाति जनगणना कराएंगे। इससे सभी वर्गों को फायदा होगा।

11:26 AM, 5th Apr
दिल्ली मंत्री आतिशी को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आतिशी ने भाजपा से ऑफर मिलने की बात कही थी।

10:52 AM, 5th Apr
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि शराब घोटाला हमने नहीं, भाजपा ने किया।
गवाहों से जबरदस्ती बयान दिलवाए गए, जबरन केजरीवाल का नाम बुलवाया।
साजिश के तहत केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। काम करने वाले मुख्‍यमंत्री को गिरफ्तार किया गया।
साजिश में भाजपा के बड़े नेता शामिल।
मुंगटा रेड्डी के परिवार से 10 बार बयान लिए गए। रेड्‍डी भाजपा के करीबी।

10:32 AM, 5th Apr
मनीष सिसोदिया ने जेल से लिखी चिट्ठी, समर्थकों से कहा- जल्द बाहर मिलेंगे
दिल्ली आबकारी मामले में संजय सिंह की जेल से रिहाई के बाद वरिष्‍ठ आप नेता मनीष सिसोदिया की भी जेल से बाहर आने की उम्मीद बढ़ गई है। उन्होंने जेल से पत्र लिखकर अपने समर्थकों से कहा कि जल्द ही बाहर मिलेंगे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख