sundarkand

Indore: इंदौर में आधी रात को चली तेज आंधी, कई पेड़ गिरे, बिजली भी गुल

Updated: सोमवार, 29 मई 2023 (09:40 IST)
Indore: इंदौर में रविवार-सोमवार की रात 1 बजे मौसम (weather) ने अचानक ही करवट बदल ली। देखते ही देखते रात 1 बजे तेज हवाएं आंधी में बदल गईं। आंधी इतनी तेज थी कि शहर में सैकड़ों पेड़ जड़ से उखड़ गए। आंधी के बाद शहर के ज्यादातर इलाकों की बिजली (power) गुल हो गई, जो सुबह तक ही लौट पाई। 20 मिनट तक चली तेज आंधी बाद बारिश शुरू हो गई।
 
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। इस विक्षोभ के कारण सोमवार को भी शहर में तेज हवा और बारिश का अनुमान है। रविवार रात को 1 बजे शहर में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली जिसने कई पेड़ों को जड़ से उखाड़ दिया। शहर के भवानी नगर में एक मकान गिरने गिरने से 2 लोग घायल हो गए।
 
आंधी के बाद गिरे पेड़ों के कारण इंदौर में बिजली गुल हो गई। पश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनी के अफसरों के अनुसार 300 जगह लाइनों पर पेड़ गिरे। शहर में 11 केवी लाइन के 85 फीडरों से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। कई इलाकों में सुबह तक बिजली नहीं आई। आज सोमवार को भी शहर के कई इलाकों में लाइट नहीं है
 
नंदा नगर में दत्त हनुमान मंदिर की दीवार हवा के कारण गिर पड़ी। इसके अलावा महेश नगर में 2 पेड़ वाहनों पर गिरे। इसके अलावा हीरा नगर ,एमआईजी गुरुद्वारा में बड़े पेड़ गिरे। प्रवासी सम्मेलन के दौरान एमआर-10 रोड़ पर लगाए गए कई पेड़ जड़ सहित उखड़ गए। जगजीवन राम नगर में 2 मकानों के टीन शेड उड़ गए। बाणगंगा बस्ती में भी कई कच्चे मकानों की चद्दरें उड़ गईं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

आखिर कितने ‘पवित्र’ हैं खजराना गणेश को चढ़ने वाले लड्डू, फूड सेफ्टी की जांच में सामने आया चौंकाना वाला खुलासा

6 महीने में शादी का दावा! जयपुर के मंदिर में बप्पा की मेहंदी पर टूटे कुंवारे, 3 घंटे में 3500 किलो मेहंदी खत्म!

गुरुग्राम हिट एंड रन मामला: राजस्थान के दौसा से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, जानिए कौन हैं IIT-IIM पासआउट अफसर और क्या मिर्जापुर से लड़ेंगी चुनाव?

उदयपुर में खौफनाक घटना, महिला पर अटैक, आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, नाक काटकर 9वीं मंजिल से फेंकने की कोशिश

अगला लेख