suvichar

फर्जी नंबर प्‍लेट वाली तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, 30 फीट ऊपर उछाल दिया, इकलौते बेटे की मौत

Updated: शुक्रवार, 27 मार्च 2026 (14:22 IST)
इंदौर में हादसों का सिलसिला नहीं थम रहा है। गुरुवार को एक बाप बेटे ने सॉफ्टवेअर इंजीनियर को रौंद दिया तो वहीं, शुक्रवार को एक फर्जी नंबर प्‍लेट वाली तेज रफ्तार कार ने एक्‍टिवा सवार को जोरदार टक्‍कर मार दी। जिससे दो युवक 30 फीट ऊपर उछल गए। इस हादसे में इकलौते बेटे की मौत हो गई।

घटना इंदौर के एमजी रोड पर गुरुवार रात की है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें अनस अब्बासी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

30 फीट ऊपर उछल गए दोनों: पुलिस ने बताया कि घटना एमजी रोड की है। यहां एक अनियंत्रित गति से आ रही कार ने पीछे से एक्टिवा को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक्टिवा पर सवार दोनों युवक उछलकर लगभग 30 फीट दूर जाकर फुटपाथ पर जा गिरे। इस हादसे में खजराना क्षेत्र के निवासी 23 वर्षीय अनस अब्बासी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उनके साथ मौजूद 32 वर्षीय जुबेर के दोनों पैरों में गंभीर फ्रैक्चर आया है। जुबैर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कार पर फर्जी नंबर प्लेट : पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को भी जब्त कर लिया है। मामले की प्राथमिक जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि दुर्घटना करने वाली कार पर फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग किया जा रहा था। पुलिस अब इस दिशा में भी जांच कर रही है।

इकलौता बेटा था अनस : मृतक अनस अब्बासी पेशे से फोटोग्राफी का कार्य करता था और अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। अनस के पिता का देहांत भी करीब दो वर्ष पूर्व एक लंबी बीमारी के चलते हो गया था। परिवार में अनस ही रोजी रोटी का एकमात्र सहारा था। 
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

दिल्ली के नरेला में रॉकेट लॉन्चरों को नष्ट करने की कार्रवाई, मणिपुर में 2 संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी से जुड़ा मामला

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

तेजस्वी यादव हिरासत में, पटना में RJD के मार्च पर हंगामा, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

अगला लेख