suvichar
✕

बाढ़ राहत घोटाले में तहसीलदार गिरफ्तार, KBC में जीते थे 50 लाख

Updated: शुक्रवार, 27 मार्च 2026 (14:16 IST)
मशहूर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को पुलिस ने 2.57 करोड़ के बाढ़ राहत घोटाले में किया गिरफ्तार। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से शिवपुरी जेल भेज दिया गया।
 
आरोप है कि वर्ष 2021 में श्योपुर जिले में आई बाढ़ के बाद राहत राशि वितरण में बड़ा घोटाला किया गया। जांच में सामने आया कि करीब 127 फर्जी खातों में लगभग 2.57 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। पुलिस जांच में 100 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें अमिता सिंह तोमर के साथ ही करीब 25 पटवारी भी शामिल हैं।
 
गौरतलब है कि 14 साल की नौकरी में अमिता सिंह का 25 बार तबादला हो चुका है। इस मामले में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही तत्कालिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी पत्र लिख चुकी है।
 
अमिता सिंह तोमर साल 2011 में कौन बनेगा करोड़पति (सीजन-5) में 50 लाख रुपए जीतकर सुर्खियों में आई थीं। इसके बाद से उन्हें ‘KBC वाली मैडम’ के नाम से भी जाना जाता है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

6 महीने में शादी का दावा! जयपुर के मंदिर में बप्पा की मेहंदी पर टूटे कुंवारे, 3 घंटे में 3500 किलो मेहंदी खत्म!

गुरुग्राम हिट एंड रन मामला: राजस्थान के दौसा से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, जानिए कौन हैं IIT-IIM पासआउट अफसर और क्या मिर्जापुर से लड़ेंगी चुनाव?

उदयपुर में खौफनाक घटना, महिला पर अटैक, आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, नाक काटकर 9वीं मंजिल से फेंकने की कोशिश

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनकी मां को भाजपा ने नंदीग्राम से दिया टिकट?

अगला लेख