मध्यप्रदेश में 5वीं बोर्ड का रिजल्ट 95% और 8वीं का 93.83% रहा, स्कूल शिक्षा मंत्री का गृह जिला नरसिंहपुर टॉप पर
भोपाल। मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया। इस वर्ष कक्षा 5वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.14 रहा, जबकि 8वीं कक्षा में 93.83 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। विद्यार्थियों ने पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 3 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
स्कूल शिक्षा उदय प्रताप सिंह का गृह जिला नरसिंहपर 5वीं और 8वीं दोनों में टॉप पर रहा।कक्षा 5वीं में नरसिंहपुर 99.70%, बालाघाट 99.30% और डिंडोरी 99.29% शीर्ष तीन पर रहे, वहीं कक्षा 8वीं में भी नरसिंहपुर 99.38% के साथ पहले, डिंडोरी 98.74% द्वितीय और बालाघाट 98.71% तृतीय स्थान पर रहे। वहीं सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम निजी स्कूलों से बेहतर रहा है और शहरी बच्चों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने बाजी मारी है। मीडिया से बात करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत पहली बार हुए 5वीं और 8वीं के बोर्ड परीक्षा में परिणाम काफी अच्छे रहे।
लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल, धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।....
और पढ़ें