Top News 4 June : मुजफ्फरपुर अस्पताल में भीषण आग, केरल में मानसून की एंट्री; ईरान-इजराइल मुद्दे पर ट्रंप को झटका
Top News 4 June : मुजफ्फरपुर जिले में एक अस्पताल के आईसीयू में आग लगने 3 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में आज से फायर सेफ्फी अभियान। केरल में आज दस्तक दे सकता मानसून। अमेरिकी सीनेट ने वॉर पॉवर्स प्रस्ताव पास कर राष्ट्रपति ट्रंप को बड़ा झटका दिया है। आज की बड़ी खबरें :
मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भीषण आग
दिल्ली में आज से फायर सेफ्टी अभियान
केरल में आज मानसून की दस्तक
दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल के बेहद करीब है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यह केरल, लक्षद्वीप और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
ईरान युद्ध पर ट्रंप को बड़ा झटका
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ईरान के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई को रोकने संबंधी वॉर पॉवर्स प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बुधवार को हुए मतदान में प्रस्ताव 215 के मुकाबले 208 वोटों से पारित हुआ। इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अमेरिकी सीनेट पहले ही इस तरह के प्रस्ताव को मंजूरी दे चुका है।
ट्रंप ने नेतन्याहू से कहे थे कड़े शब्द
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार किया है कि लेबनान में इजराइली सैन्य अभियानों को लेकर उनकी बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बेहद तीखी फोन वार्ता हुई थी। ट्रंप ने माना कि इस दौरान उन्होंने नेतन्याहू के प्रति कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। वह गुस्से में नहीं थे लेकिन लगातार जारी सैन्य कार्रवाई से चिंतित और परेशान थे।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें