Hanuman Chalisa
✕

होलिका दहन में जली सोनम रघुवंशी की साड़ी, राजा की मां बोली- मेरे बेटे के साथ खेली थी खून की होली, इसलिए...

Updated: मंगलवार, 3 मार्च 2026 (14:53 IST)
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब होलिका दहन के मौके पर एक भावुक और प्रतीकात्मक फैसला सामने आया है। राजा रघुवंशी के परिवार ने सोनम द्वारा शादी में फेरों के समय पहनी गई साड़ी को होलिका दहन के दौरान आग के हवाले कर दिया।

इस दौरान राजा की मां ने कहा कि मेरे बेटे के साथ सोनम ने खून की होली खेली थी। इसलिए उसकी साडी का दहन किया है। बता दें कि इंदौर में साल 2025 में हुआ राजा रघुवंशी हत्याकांड ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस मर्डर केस ने लोगों को हिलाकर रख दिया था। सोशल मीडिया पर हनीमून को लेकर कई मीम्स भी बनने लगे थे। हत्याकांड के खुलासे में राजा की पत्नी सोनम ही कातिल निकली थी। जिसने अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर शिलांग में राजा की हत्या कराई थी। वहीं उस घटना को एक साल होने वाले हैं। होली के मौके पर मृतक राजा की मां ने अपने बेटे को याद करते हुए होलिका दहन पर शादी का जोड़ा जलाने की बात कही।

ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद पहली होली पर परिजनों ने उसे याद किया। राजा की मां उमा रघुवंशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरा परिवार राजा को याद कर रहा है। पिछले साल 2025 की होली राजा ने अपने घर के बाहर दोस्तों के साथ खेली थी। उमा रघुवंशी ने बताया कि पिछले साल सोनम के घर से होली पर फोन आया था और हमें अपने घर इनवाइट किया था। जिसके बाद मैं और राजा सोनम के घर गए थे।

2025 में हुई थी राजा की हत्या : बता दें कि साल 2025 में राजा पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर मेघालय गया था। जहां शिलांग में राजा की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोनम की गिरफ्तारी के बाद उस पर आरोप है कि सोनम ने प्रेमी राज के साथ मिलकर राजा की कॉन्ट्रैक्ट किलिंग कराई थी। सोनम, राज और तीन हमलावर विशाल चौहान, आकाश राजपूता और आनंद कुर्मी शिलांग जेल में बंद हैं। कोर्ट में केस चल रहा है।
Edited By: Naveen R Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख