dharma sangrah
✕

संदेशखाली की आंच इंदौर पहुंची, जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जबरन घुसे ABVP कार्यकर्ता

तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Updated: मंगलवार, 5 मार्च 2024 (19:46 IST)
ABVP's protest against TMC in Indore: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के संदेशखाली (Sandeshkhali) मामले में मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता इंदौर के जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जबरन घुस गए और ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ALSO READ: पीएम मोदी बोले, संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार हुआ, ममता ने शाहजहां को बचाने का प्रयास किया
 
कार्यकर्ता परिसर में जबरन घुस गए :  चश्मदीदों के मुताबिक मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अभाविप कार्यकर्ताओं को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में घुसने से रोकने के लिए मुख्य चैनल गेट को बंद कर दिया, लेकिन धक्का-मुक्की के बीच उन्होंने जोर लगाकर यह दरवाजा खोल दिया और वे इस परिसर में जबरन घुस गए।

ALSO READ: शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर संदेशखाली में जश्न, लोग चाहते हैं सलाखों के पीछे रहे
 
TMC के खिलाफ नारे लगाए : प्रदर्शनकारियों ने परिसर के फर्श पर बैठकर संदेशखाली मामले में तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ देर तक नारे लगाए और महिलाओं के बलात्कारियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। अधिकारियों ने अभाविप कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर उनका विरोध प्रदर्शन समाप्त कराया।
 
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख को 55 दिन बाद गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के तुरंत बाद तृणमूल कांग्रेस ने शेख को 6 साल के लिए निलंबित कर दिया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख