Daily Horoscope
✕

ऐसी तलब लगी कि उड़ते इंडिगो में ही सुलगा ली बीड़ी, लैंड होते ही पुलिस ने किया स्‍वागत

Updated: मंगलवार, 5 मार्च 2024 (19:00 IST)
man arrested for smoking in flight : तलब किसी भी चीज की हो एक बार लग जाए तो उसके बीना रह पाना मुश्‍किल है। एक शख्‍स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। एक शख्स को बीड़ी पीने की तलब लगी तो उसने उड़ती फ्लाइट में ही बीड़ी जला ली।

दरअसल, ये फ्लाइट दिल्ली से मुंबई जा रही थी। उड़ान के दौरान 42 साल के एक पैसेंजर को बीड़ी पीने की ऐसी तलब उठी कि उसने प्लेन में ही बीड़ी जला दी और पीने लगा। जब प्लेन में धुंआ उठा और उसकी गंध बाहर आने लगी तो यात्री भौचक्‍के रह गए और तुरंत क्रू ने उसे ऐसा करने से रोका। इसके बाद जब हवाई जहाज से मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा तो यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

बीड़ी पीने वाले यात्री का नाम मोहम्मद फखरुद्दीन मोहम्मद अमरुद्दीन बताया जा रहा है। जिसकी उम्र 42 साल है। पुलिस ने यात्री को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ IPC की धारा 336 और विमान अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी जुडिशियल कस्टडी में है।

बाथरूम में मिली बीड़ी : मुंबई पुलिस के मुताबिक दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले एक 42 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जो इंडिगो एयरलाइन के बाथरूम के अंदर दरवाजा बंद करके बीड़ी पी रहा था। बीड़ी की तेज गंध के कारण एयरलाइन क्रू मेंबर को शक हुआ। जिसके बाद क्रू मेंबर ने उसे बीड़ी पीने से रोका। जब क्रू मेंबर बाथरूम के अंदर गए तब उन्हें बाथरूम में पी हुई बीड़ी बरामद हुई। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है और उसने कहा है कि विमान में बीड़ी को लाइटर से जलाकर पिया था।

बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी यात्री ने उड़ते प्लेन में बीड़ी पी हो। अहमदाबाद से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाले एक यात्री ने फ्लाइट के अंदर ही बीड़ी जलाकर पी थी। जब उससे प्लेन में बीड़ी पीने की वजह पूछी तो उसने कहा कि वह ट्रेन में सफर करते हुए बीड़ी पी लेता है, तो उसे लगा कि हवाई जहाज में भी बीड़ी पी सकते हैं।
Edited by Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LIVE: यमुना नदी में दूसरे दिन भी दिखा जहरीला झाग, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरफ्तार

24 October Top News: तिब्बत में फिर भूकंप, फ्रांस में प्रदर्शन, भारत-चीन तनाव पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

अगला लेख