सम्बंधित जानकारी
- UP : अधिवक्ताओं से मारपीट पड़ी महंगी, 6 उपनिरीक्षकों समेत 18 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा
- तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग, शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर गरमाई बंगाल की सियासत
- हिमाचल में कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द, किया था पार्टी व्हिप का उल्लंघन
- शाहजहां शेख 10 दिन की पुलिस रिमांड में, शुभेंदु अधिकारी ने बताया छोटा दाऊद
- भारत में नकली 'चीज' बेचने पर घिरा मैकडॉनल्ड्स
55 दिनों बाद पकड़ में आए शाहजहां ने दिखाई हेकड़ी, बेखौफ पहुंचा अदालत, चेहरे पर नहीं शिकन
- संदेशखाली हिंसा का आरोपी शाहजहां शेख गिरफ्तार
- आगे शाहजहां, पीछे पुलिस, कोर्ट जाते समय दिखाई दादागिरी
- टीएमसी के दबंग नेता शाहजहां ने संदेशखाली में मचाया था आतंक
दरअसल, लंबी फरारी के बाद संदेशखाली का यह ताकतवर नेता शेख शाहजहां जिस तरह से अदालत में पेश हुआ, उसे देखकर लगता है कि जैसे उसने कुछ किया ही नहीं।
गुरुवार सुबह शाहजहां शेख Shahjahan Shekh Arrest को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के कुछ ही देर बाद उसे अदालत में पेश किया गया। वह सफेद शर्ट और सफेद पैंट और ग्रे जैकेट पहने वह अदालत में पेश हुआ। इस दौरान बेहद दबंग अंदाज में वह आगे-आगे चल रहा था और पुलिसकर्मी उसके पीछे चल रहे थे।
अदालत में पेश होते हुए वो बहुत ही बेखौफ नजर आ रहा था। उसके माथे पर एक शिकन तक नहीं थी। इतना ही नहीं, मीडियाकर्मियों ने जब उससे सवाल पूछने की कोशिश की तो उसने अपनी उंगलियां हिला दीं।
गिरफ्तारी पर ED का सवाल : ईडी के एक अधिकारी ने कहा कि, "हाईकोर्ट ने स्पष्टीकरण दिया और शाहजहां को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया, इससे साबित होता है कि वह उनके साथ था। अदालत ने एक मामले में कार्रवाई रोक दी थी, लेकिन तीन हत्या के मामलों में नाम आने और बिजली विभाग के अधिकारियों पर हमले को लेकर गैर जमानती वारंट जारी होने, यौन उत्पीड़न और ज़मीन हड़पने के आरोपों के बावजूद शेख शाहजहां को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया"
क्या है पूरा मामला : बता दें कि राशन घोटाला मामले में 5 जनवरी को शाहजहां के घर पर छापेमारी करने गई ईडी की टीम पर भी हमला किया गया था। अधिकारी ने कहा कि हमें जानकारी मिली थी कि उसके घर पर भारी मात्रा में हथियार और करोड़ों की नकदी थी, इसीलिए भीड़ के हमले की साजिश रच शाहजहां को भगाने में मदद की गई। शाहजहां के हथियार, नकदी और नकदी को छिपाने में बंगाल पुलिस और सरकार की भूमिका और फोन की जांच होनी चाहिए
Edited by Navin Rangiyal
