• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. If Shahjahan Sheikh is not arrested, life will be hell
Last Updated : गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 (12:55 IST)

Sandeshkhali Case: शाहजहां शेख गिरफ्तार नहीं हुआ तो नर्क हो जाएगी जिंदगी, दहशत में संदेशखाली की महिलाएं

Shahjahan Sheikh
Sandeshkhali Case: महिलाओं से दुष्‍कर्म। जमीनों पर कब्‍जा। राशन योजना में घोटाला जैसे अपराधों के बाद भी शाहजहां शेख की हैवानियत और दरिंदगी की कहानी सामने आ रही है। अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, इसलिए संदेशखाली की महिलाएं अभी भी दहशत में हैं। अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर कलकत्‍ता हाई कोर्ट भी हैरान है।
टीएमसी नेता शाहजहां शेख फरार हैं और संदेशखाली की महिलाएं उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं। शिबाप्रसाद हाजरा उर्फ ​​शिबू हाजरा और उत्तम सरदार उन टीएमसी नेताओं में शामिल हैं, जिन पर महिलाओं ने जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

जमानत मिल गई तो बदला लेंगे : संदेशखाली की एक महिला, जिसने शिबू हाजरा, उत्तम सरदार और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, ने मीडिया से बात करते हुए टीएमसी के फरार नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी की मांग की। महिला ने कहा, ‘जब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता, हमें दहशत में ही अपनी रातें गुजारना होंगी’ यहां तक कि महिलाएं इस बात से भी डरी हुई है कि गिरफ्तार हुए आरोपियों को जमानत मिल गई जो वे भी महिलाओं से बदला लेंगे। महिलाओं ने कहा कि शाहजहां शेख गिरफ्तार नहीं हुआ तो जिंदगी नर्क हो जाएगी।
फोन पर करता था अश्‍लील बातें : महिला ने शिबू हाजरा पर फोन कर के अश्लील बातें करने का भी आरोप लगाया। उसने कहा, "हम डरे हुए हैं कि आगे क्या होगा। शिबू के लोगों ने लोगों को डराने की कोशिश की और पैसे के जरिए विवाद को सुलझाने की कोशिश करते हुए मेरे पास भी आए। लेकिन हमने उनकी बात नहीं मानी’
sandeshkhali
जमानत मिल गई तो क्‍या होगा : शाहजहां शेख के दोनों करीबी सहयोगी शिबू हाजरा और उत्तम सरदार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शाहजहां शेख अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दोनों नेताओं के ऊपर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय महिलाओं में डर बना हुआ है। उनका कहना है, ‘यदि दोनों में से किसी नेता को जमानत मिल गई या शाहजहां शेख को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आगे क्या होगा ये सोच कर डर लगता है’ उन्होंने कहा, ‘हमें डर है कि उत्तम या शिबू को जमानत मिलने के बाद क्या होगा। वे बदला लेंगे। जब तक शाहजहां को गिरफ्तार नहीं किया जाता, यह डर बना रहेगा’

क्‍यों हुआ फरार : शाहजहां शेख के लोगों ने ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हमला किया था। जिसके बाद से वो फरार है। ईडी की टीम 5 जनवरी को राशन घोटाले के सिलसिले में शाहजहां शेख के परिसर की तलाशी लेने पहुंची थी। इसी दौरान कई महिलाओं ने उसके खिलाफ दुष्‍कर्म के आरोप लगाए हैं।  
Edited by Navin Rangiyal
ये भी पढ़ें
बोले CM भगवंत मान, 100 कुर्सियां कुर्बान पर एक भी शुभकरण को नहीं मरने देंगे