biodatamaker

श्री पितरेश्वर हनुमान धाम का नगर भोज, कैलाश विजयवर्गीय ने श्रद्धालुओं को परोसा प्रसाद

Updated: मंगलवार, 3 मार्च 2020 (19:53 IST)
इंदौर। 14 फरवरी से पूरा इंदौर हनुमानजी की भक्ति में लीन है। श्री पितरेश्वर धाम में हनुमानजी की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद आज नगरभोज का आयोजन किया गया। इसमें करीब 10 लाख लोग हनुमानजी की महाप्रसादी ग्रहण करेंगे।
 
महाप्रसादी की शुरुआत से पहले पूजा-पाठ की गई। हनुमान चालीसा और मंत्रों के उच्चारण के बीच कैलाश विजयवर्गीय भी इसमें शामिल हुए। पूजा के बाद आयोजन के मुखिया कैलाश विजयवर्गीय ने हर व्यवस्था का जायजा लिया। इतना ही नहीं, विजयवर्गीय ने खुद श्रद्धालुओं को प्रसाद की परोसगारी भी की।
18 साल से ग्रहण नहीं किया अन्न : बहुत कम लोग जानते थे कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीते 18 सालों से अन्न का एक दाना तक नहीं ले रहे थे। उनकी यह तपस्या हनुमानजी के लिए थी, जो पूरी हो गई है। 28 फरवरी को उन्होंने 'पितरेश्वर हनुमान धाम' में हनुमानजी की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अपने गुरु शरणानंद के हाथों अन्न ग्रहण किया था।
 
2002 में इंदौर के महापौर बनने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने पितृ पर्वत (अब पितेश्वर हनुमान धाम) पर अपनों की स्मृति में पौधे लगवाए थे। इसके बाद जब वे मंत्री बने तो उन्होंने पहली कसम यही खाई कि जब तक पितृ पर्वत पर हनुमानजी नहीं विराजेंगे तब तक वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख