Daily Horoscope
✕

सार्थक के लिए घर से भागी, लेकिन करण से कर ली शादी, इंदौर की श्रद्धा तिवारी के अजब प्रेम की गजब कहानी

Updated: शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 (18:43 IST)
अजब प्रेम की गजब कहानी फिल्‍म के बारे में आपने सुना ही होगा, लेकिन ऐसी गजब प्रेम कहानियां असल जिंदगी में भी घट रही हैं। दरअसल, इंदौर की श्रद्धा तिवारी नाम की युवती पिछले 5 दिनों से लापता थी। शुक्रवार को वो इंदौर के एमआईजी थाना पहुंची लेकिन अपने पति करण योगी के साथ। बता दें कि शुक्रवार को श्रद्धा तिवारी अपने पति के साथ एमआईजी थाने पहुंची। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि श्रद्धा ने मंदसौर के मंदिर में करण योगी से शादी कर ली।

पुलिस जानकारी में सामने आया कि गुरुवार देर रात पता चला था कि श्रद्धा मंदसौर में है और उसने अपने माता-पिता से संपर्क किया। शुरुआती जांच में सामने आया था कि घरवालों की डांट से नाराज होकर वह घर छोड़कर चली गई थी।

भागी सार्थक के लिए, शादी की करण से : श्रद्धा के पिता अनिल तिवारी ने कहा कि बेटी किसी और के लिए घर से गई थी, लेकिन बीच में किसी और की एंट्री हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी को फंसाया गया है और मामले की गहन जांच होनी चाहिए। अनिल तिवारी ने यह भी कहा कि यदि बेटी दस दिन बाद किसी युवक से शादी करने की इच्छा जताती है, तो वे धूमधाम से शादी करेंगे।

क्‍या कहा पुलिस ने : एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि श्रद्धा ने मंदसौर के एक मंदिर में करण योगी नामक युवक से शादी की है। दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे। वहीं, एमआईजी टीआई सीबी सिंह के अनुसार श्रद्धा का अफेयर सार्थक गेहलोत से था। 23 अगस्त को सार्थक ने उसे रेलवे स्टेशन बुलाया था, लेकिन जब वह नहीं आया तो श्रद्धा गुस्से में ट्रेन से रतलाम चली गई। वहां उसने ट्रेन से कूदने का प्रयास किया, लेकिन संयोग से उसी ट्रेन में उसका परिचित करण योगी मिल गया। करण ने श्रद्धा को समझाया और दोनों खरगोन, महेश्वर होते हुए मंदिर में शादी के लिए पहुंचे। शादी के बाद करण उसे अपने घर पालिया ले गया, लेकिन परिवार ने स्वीकार नहीं किया। इसके बाद दोनों मंदसौर चले गए। वहीं से श्रद्धा ने अपने पिता को फोन किया और रजिस्टर्ड मैरिज के लिए दस्तावेज मांगे। इसके बाद पिता उसे इंदौर लेकर आ गए।
Edited By: Navin Rangiyal 

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

चीन से आने किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को दी बड़ी राहत, यूपी सरकार की याचिका खारिज

सीएम धामी ने उत्तराखंड में सड़क हादसों पर जताया दुख, जानिए क्या कहा?

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

'राजीव की मौत के बाद पूरी तरह टूट गई थी...': किताब लॉन्च पर भावुक हुईं सोनिया गांधी

अगला लेख