sundarkand

टायर फटने से स्‍कॉर्पियो पलटी, भाजपा नेता समेत 2 दो की मौत, 8 अन्‍य घायल

Updated: बुधवार, 17 जून 2026 (19:42 IST)
इंदौर-भोपाल हाईवे पर सोनकच्छ के समीप (जावर थाना क्षेत्र) एक तेज रफ्तार एसयूवी का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में इंदौर के भाजपा नेता मयूरेश गर्ग सहित दो लोगों की मृत्यु हो गई,जबकि 10 अन्य यात्री घायल हो गए।

इंदौर के भाजपा से जुड़े मयूरेश गर्ग (38 वर्ष) और उनकी रिश्तेदार संगीता अग्रवाल (51 वर्ष)। इंदौर से नई स्कॉर्पियो खरीदकर भोपाल ले जाते समय अचानक गाड़ी का टायर फट गया। तीन बच्चों सहित कुल 10 लोग घायल हैं, जिनमें सुनील अग्रवाल (62), प्रखर अग्रवाल (32), स्वप्निल गर्ग (37), और कनव गर्ग (10) शामिल है।

घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए सोनकच्छ के शासकीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज हेतु इंदौर रेफर कर दिया गया। हादसे के समय वाहन के पलटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। वाहन में सवार लोग अंदर फंसे हुए थे और मदद के लिए चीख-पुकार मचा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में जावर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

फंसे लोगों को निकालने में लगी मशक्कत : दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। वाहन के दरवाजे जाम हो गए थे, जिससे अंदर फंसे लोगों को निकालना आसान नहीं था। ग्रामीणों और पुलिस जवानों ने कड़ी मशक्कत कर एक-एक कर सभी घायलों को बाहर निकाला। कई लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले, जबकि दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मयूरेश गर्ग की मौत से शोक : हादसे में इंदौर निवासी 38 वर्षीय मयूरेश पिता संतोष गर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मयूरेश गर्ग भाजपा से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता और नेता बताए जा रहे हैं। उनके निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं 51 वर्षीय संगीता पति सुनील अग्रवाल की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही पहुंचे आकाश विजयवर्गीय : दुर्घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र आकाश विजयवर्गीय तत्काल सक्रिय हुए। वे घटनास्थल और बाद में सोनकच्छ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से चर्चा कर घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भाजपा कार्यकर्ताओं और परिजनों की भी अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई।
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार : रिकॉर्ड $740.80 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर

कार चालक ने दो दोस्‍तों को रौंदा, दोनों की मौत, रिक्शा और ठेलों को भी लिया चपेट में, ड्रिंक एंड ड्राइव मुहिम की पोल खुली

रेडलाइट और क्रिमिनल इलाके में मिले मुझे ज्यादा Vote, नितिन गडकरी ने नागपुर में बताया वोटों का गणित

गुजरात में सिंचाई के पानी के लिए सरकार का बड़ा फैसला: माही, सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात को मिलेगा अतिरिक्त पानी

इंदौर में डॉक्‍टरों ने दिया हेल्‍थ फिटनेस का संदेश, सैकड़ों फिजियोथैरेपिस्‍ट ने निकाली, मंत्री जी हुए शामिल

अगला लेख