सम्बंधित जानकारी
- बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु को मारने की धमकी, कहा- सीमा पर ही दफना देंगे, वीडियो वायरल
- इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई का खौफ: कारोबारी संजय जैन को मौत की धमकी— 15 करोड़ दो नहीं तो अंजाम के लिए रहो तैयार
- सिंगर बी प्राक को लॉरेंस बिश्नोई गैंस ने दी धमकी, मांगी 10 करोड़ रुपए की रंगदारी
- सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी, दोस्त को फोन कर किसने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी?
- बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा सख्त
बृजभूषण के विधायक बेटे को फोन पर धमकी, कहा- बाप-बेटे को मारने का हो गया है इंतजाम
राजस्थान के अलवर से आया फोन, कहा- खुद को बचा सकते हो तो बचा लो, पुलिस हुई सक्रिय
Prateek Bhushan Death Threat: यूपी की सियासत के सबसे कद्दावर और बाहुबली चेहरों में शुमार पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। इस सनसनीखेज कॉल के बाद से ही पूरे प्रशासनिक अमले और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। राजस्थान के अलवर से आए एक अनजान फोन कॉल ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं, जिसमें सीधे शब्दों में कहा गया— 'बाप-बेटे को मारने का इंतजाम हो गया है, खुद को बचा सकते हो तो बचा लो!' मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर हाई-लेवल तफ्तीश शुरू कर दी है।
कब मिली प्रतीक को धमकी
यह पूरी वारदात किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी है। गोंडा से भाजपा विधायक और बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण के मोबाइल पर बीते रविवार (14 जून) की दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर एक अनजान नंबर से घंटी बजती है। जैसे ही फोन रिसीव होता है, दूसरी तरफ से एक आवाज गूंजती है। फोन करने वाले शख्स ने बिना किसी डर के सीधे चुनौती देते हुए कहा कि 'बाप-बेटे' का काम तमाम करने का पूरा बंदोबस्त कर लिया गया है। ALSO READ: पूर्व सांसद बृजभूषण की कोठी देखकर भौंचक रह गए Ashton Hall, अखाड़े में भी उतरे US फिटनेस इन्फ्लूएंसर
अलवर से जुड़ा है 'धमकी' का कनेक्शन
धमकी भरा फोन कटते ही विधायक प्रतीक भूषण ने तुरंत मामले की गंभीरता को समझा और गोंडा के पुलिस अधीक्षक (SP) को इसकी पल-पल की जानकारी दी। पुलिस ने जब सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से नंबर को ट्रेस किया, तो इसके तार सीधे राजस्थान से जुड़े मिले। आरोपी की पहचान संदीप शर्मा के रूप में हुई है, जो राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला है। विधायक के प्रतिनिधि अजय सिंह ने इस मामले को लेकर नगर कोतवाली में लिखित तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि बृजभूषण के परिवार को पहले भी धमकियां मिलती रही हैं। ALSO READ: रेसलर विनेश फोगाट का बड़ा खुलासा, बोलीं- मैं भी हुई उत्पीड़न का शिकार, आरोपों पर क्या बोले बृजभूषण?
क्या है मास्टरमाइंड का प्लान?
गोंडा पुलिस अब इस मामले में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। आरोपी संदीप शर्मा ने यह धमकी खुद के गुस्से में दी या इसके पीछे किसी बड़े आपराधिक गैंग या सिंडिकेट का हाथ है? क्या वाकई बृजभूषण शरण सिंह और उनके बेटे पर हमले की कोई बड़ी साजिश रची जा रही थी? इन तमाम कड़ियों को जोड़ने के लिए यूपी पुलिस की एक टीम राजस्थान रवाना करने की तैयारी में है।
राम मंदिर में चंदा चोरी पर क्या बोले थे बृजभूषण?
उल्लेखनीय है कि बृजभूषण शरण सिंह ने हाल ही में अयोध्या में हुई चढ़ावा चोरी को लेकर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया था। उन्होंने उस समय कहा था कि कुछ भी बोलूंगा तो परेशानी में आ जाऊंगा। हालांकि अब उन्होंने कहा कि चंदा चोरी की बात में सच्चाई तो है। बिना आग के धुआं नहीं उठता।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
