dharma sangrah
✕

प्रवीण तोगड़िया का ऐलान बनाएंगे राजनीतिक पार्टी, लड़ेगी लोकसभा चुनाव

Updated: मंगलवार, 22 जनवरी 2019 (15:31 IST)
इंदौर। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। यह घोषणा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने इंदौर में की। उन्होंने कहा कि वे 9 फरवरी को दिल्ली में अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे।
 
लोकसभा चुनाव के पहले जहां एक ओर मोदी सरकार के खिलाफ महागठबंधन हुआ है, वहीं अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्टीय अध्यक्ष तोगड़िया ने अपनी राजनीतिक पार्टी द्वारा लोकसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। हालांकि राजनीतिक पार्टी का नाम अभी तय होना बाकी है।
 
तोगड़िया ने कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य एजेंडा अयोध्या में राममंदिर बनाने के अलावा किसानों को फसल के उचित दाम और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार बनती है तो वे एक सप्ताह के भीतर राममंदिर का अध्यादेश लाएंगे और कश्मीरी पत्थरबाजों के लिए भी सख्त कानून लाएंगे।
 
जनसंख्या की बढ़ती तादाद को रोकने के लिए तोगड़िया ने 2 बच्चे का नारा दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई दो बच्चे से ज्यादा बच्चे पैदा करेगा तो उसे शासकीय योजना का लाभ नहीं दिया जाए। तोगड़िया ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने मुद्दे से भटक गई है। राफेल मामले पर उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख