Dhanteras
✕

साइबर फोरेंसिक विज्ञान के छात्रों का पुलिस कंट्रोल रूम भ्रमण

Updated: शनिवार, 25 जून 2022 (19:41 IST)
इंदौर। आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य तहत कमिश्नर इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन और रजत सकलेचा, डीसीपी इंटेलिजेंस व सुरक्षा, इंदौर के मार्गदर्शन मे श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय इंदौर के फोरेंसिक विज्ञान के बीएससी और एमएससी साइबर फोरेंसिक के छात्रों द्वारा राष्ट्रीय स्तर के साइबर एक्सपर्ट प्रो. गौरव रावल के नेतृत्व में पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर कमिश्नरेट का शैक्षिक भ्रमण किया।
 
पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न सुविधाओं के सभी व्यावहारिक पहलुओं के साथ पूरी कार्यप्रणाली और प्रक्रियाओं को समझने के लिए छात्रों ने डायल-100 व सीसीटीवी सर्विलेंस सेवा केंद्र का दौरा किया। छात्रों ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर सुधीर थोटे के साथ सेंट्रलाइज सीसीटीवी निगरानी प्रणाली से परिचित होने के लिए सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का दौरा किया और शहर के विभिन्न बिंदुओं पर लगाए गए सभी 184 सीसीटीवी कैमरा स्थानों और इसकी निगरानी प्रणाली के पीछे की तकनीकों के बारे मे जाना। 
 
उन्हें एसीपी और इंचार्ज कंट्रोल रूम, सुभाष सिंह के साथ बातचीत करने का भी मौका मिला। साइबर एक्सपर्ट व ट्रेनर प्रो. गौरव रावल ने बताया की छात्र व छात्राएं अपने साथ हुई कोई भी ऑनलाइन दुर्व्यवहार व साइबर ठगी की शिकायत स्थानीय पुलिस, क्राइम ब्रांच, साइबर पुलिस स्टेशन के माध्यम से या ऑनलाइन साइबर हेल्पलाइन पोर्टल www.cybercrime.gov.in के द्वारा गुप्त रूप से भी दर्ज करा सकते हैं।
कंट्रोल रूम इंचार्ज, एसीपी सुभाष सिंह ने अपने संवाद सत्र में छात्रों को बताया इंदौर में डायल-100 अनुपालन की स्थिति  93 प्रतिशत है इसके साथ ही एक नया राष्ट्रीय हेल्पलाइन नं 112 सभी प्रकार की आपात स्थितियों (अपराध, आग और दुर्घटना) के लिए भारत सरकार द्वारा लांच किया गया है, नागरिकों को इसके लिए ऐप डाउनलोड करना चाहिए। आप वालेंटियर के रूप में इस ऐप (112) में अपना केवाईसी अपडेट करें, इससे आपको पुलिस बल के साथ-साथ उनके आस-पास किए गए किसी भी अपराध के बारे में भी सूचित किया जा सकता है। आप पुलिस बल के के पहले भी पहुंच सकते हैं और उसके लिए आवश्यक कार्रवाई कर सकते हैं।
 
फोरेंसिक साइन्स विभाग की ओर से प्रो. नंदिनी बंसोड़ और प्रो. दिनेश कामले ने सुभाष सिंह, एसीपी एवं कंट्रोलरूम इंचार्ज कमिश्नरेट इंदौर को स्मृति चिन्ह के रूप में एक फोल्डर के साथ स्वागत किया। प्रो. रावल ने विभाग की और से इस सफल दौरे के लिए पुलिस कंट्रोल रूम व डीसीपी इंटेलिजेंस व सुरक्षा, इंदौर को आभार व्यक्त किया।
 

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख