sundarkand

2000 Note Ban : लोगों ने निकाला तरीका, ऐसे खपा रहे हैं 2000 का नोट

Updated: सोमवार, 22 मई 2023 (18:10 IST)
इंदौर। 2000 Note Ban : भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) द्वारा 2,000 रुपए के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा के 3 दिन के भीतर इंदौर के पेट्रोल पम्पों पर ग्राहकों की ओर से इस मूल्य वर्ग के नोटों में भुगतान कम से कम पांच गुना बढ़ गया है। लोग दोपहिया वाहन में केवल 100 रुपए का ईंधन भरवाने के बदले पेट्रोल पम्प संचालकों को 2,000 रुपए  के नोट से भुगतान कर रहे हैं।
 
रिजर्व बैंक ने 2,000 रुपये का नोट चलन से वापस लेने की घोषणा 19 मई को की थी। पेट्रोल पम्प संचालकों के एक संगठन के शीर्ष पदाधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
इंदौर पेट्रोल-पम्प डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह वासु ने बताया कि पेट्रोल पम्प पर ईंधन भरवाने के भुगतान के लिए ग्राहकों की ओर से हमें दिए जाने वाले 2,000 रुपए के नोटों की आवक हालांकि पहले के मुकाबले कम से कम पांच गुना बढ़ गई है। लेकिन यह हमारे लिए किसी चिंता का सबब नहीं है क्योंकि बैंकों में इन नोटों को आसानी से बदला जा सकता है।
 
वासु ने बताया कि कुछ ग्राहक ऐसे भी हैं जो अपने दोपहिया वाहन में केवल 100 रुपए का ईंधन भरवाने के बदले पेट्रोल पम्प संचालकों को 2,000 रुपए के नोट से भुगतान कर रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा कि चूंकि इन दिनों ज्यादातर ग्राहकों द्वारा ऑनलाइन भुगतान किया जाता है, इसलिए पेट्रोल पम्पों पर खुल्ले पैसों की खास समस्या नहीं है। वासु ने बताया कि इंदौर जिले में 275 पेट्रोल पम्प हैं। Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख